Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Tuesday, May 19
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    मुठभेड़ में ढेर 9 नक्सलियों पर था 60 लाख का इनाम : आत्मसमर्पण के लिए सुरक्षा बलों ने लगाई आवाज तो माआवादियों ने कर दी फायरिंग, जवाबी हमले में मारे गए नक्सली

    Akash TimesBy Akash Times04/09/2024Updated:04/09/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दंतेवाड़ा और बीजापुर के सरहदी क्षेत्र लोहागांव पुरंगेल एंड्री के जंगल में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 9 वर्दीधारी नक्सली मारे गए, जिसकी शिनाख्ती पुलिस ने की है. मुठभेड़ में बड़ी संख्या में अन्य नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने की संभावना जताई गई है. मारे गए नक्सलियों पर कुल 60 लाख रुपए का इनाम घोषित था. पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने आत्मसर्पण के लिए आवाज दी पर नक्सलियों ने अनसुना कर दिया और फायरिंग तेज कर दी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने मौके पर पोजिशन लेकर जवाबी फायरिंग की, जिसमें 9 माओवादी ढेर हुए.

    DKSZCM रणधीर (25 लाख) एवं 5 लाख इनामी डिवीजन सदस्य, दरभा डिवीजन सदस्य सहित पश्चिम बस्तर, दरभा डिवीजन और कंपनी नंबर 2 के अंतर्गत कुल 60 लाख से अधिक इनामी के रूप में मारे गए नक्सलियों की पहचान हुई है. इस अभियान में दंतेवाड़ा जिले के एलिट फोर्सेस डीआरजी, बस्तर फाइटर्स एवं सीआरपीएफ 111वीं, 230 वीं वाहिनी Young Platoon का बल शामिल रहा. मौके से SLR 01 नग, 303 रायफल 02 नग, देशी कार्बाइन (9mm) 01 नग, 8mm rifle 01 नग, 315 बोर राइफल 01 नग, 12 बोर राइफल 02 नग, बीजीएल लांचर 01 नग, भरमार बंदूक 02 नग सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामान व अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई है.

    बता दें कि बस्तर संभाग में नक्सलवाद का सफाया करने पुलिस विगत महीनों से प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान संचालित कर रही है. इसी कड़ी में 3 सितंबर को जिला दंतेवाड़ा से दंतेवाड़ा बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र के पश्चिम-बस्तर डिवीजन, दरभा डिविजन, PLGA कंपनी नंबर 2 के बड़े कैडर के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर संयुक्त बल रवाना किया गया था. पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय ने बताया कि थाना किरंदुल क्षेत्रउ के लोहागांव, पुरंगेल, एंड्री के जंगल पहाड़ी में पश्चिम बस्तर एवं दरभा डिवीजन के साथ PLGA कंपनी नंबर 2 के माओवादियो की उपस्थिति की सूचना पर दंतेवाड़ा डीआरजी /बस्तर फाइटर्स और CRPF 111 एवं 230 वाहिनी की Young Platoon की संयुक्त पुलिस पार्टी सर्चिंग अभियान पर गई थी.

    अभियान के दौरान सुबह करीब 10:30 बजे से पश्चिम बस्तर डिवीजन और दरभा डिविजन क्षेत्र के दंतेवाड़ा बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र के लोहागांव पुरंगेल एंड्री के जंगल पहाड़ी में माओवादियों ने सुरक्षा बलों को जान से मारने व हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग किया. पुलिस पार्टी ने तत्काल पोजीशन लेकर आत्मसमर्पण के लिए आवाज दिया. आत्मसमर्पण की बात को नक्सलियों ने अनसुना करते हुए और अधिक मात्रा में फायरिंग करने लगे. पुलिस पार्टी के पास आत्मसुरक्षार्थ फायरिंग के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं होने पर सुरक्षा बलों ने मौके पर पोजिशन लेकर जवाबी फायरिंग की. इसके बाद रुक-रुक कर अलग-अलग टीमों के साथ लगातार मुठभेड़ हुआ. खुद को घिरता देखकर नक्सली जान बचाकर घने जंगलों व पहाड़ियों की आड़ लेकर भाग गए.

    फायरिंग बंद होने पर सभी टीमों ने अपने-अपने दिए गए टॉस्क क्षेत्र में सर्चिंग किया, जिसमें घटना स्थल के अलग-अलग स्थानों से 6 महिला सशस्त्र वर्दीधारी माओवादी सहित 9 सशस्त्र वर्दीधारी माओवादी का शव बरामद किया गया. शव के पास से SLR 01 नग, 303 रायफल 02 नग, टेटी कार्बाइन (9mm) 01 नग, 8mm rifle 01 नग,315 बोर राइफल 01 नग, 12 बोर राइफल 02 नग, बीजीएल लांचर 01 नग, भरमार बंदूक 02 नग सहित भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामान बरामद हुआ. घटना स्थल पर खून के धब्बे दिखाई दिए, जिससे प्रतीत होता है कि इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में अन्य माआवेदियों के घायल अथवा मारे जाने की संभावना है.

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पताल में शुरू होगा लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कही ये बात…
    Next Article सरगुजा में शराब दुकान हटाने भूख हड़ताल की चेतावनी:विशुनपुर में शराब दुकान का हुआ विरोध, बस स्टैंड के पास निगम कंप्लैक्स में लगेगी दुकान
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.