ख़बर
एअर इंडिया एक्सप्रेस के केबिन क्रू ने हड़ताल वापस ली:बर्खास्त 25 कर्मचारी बहाल होंगे; 7 मई को 200 क्रू-मेंबर्स छुट्टी पर चले गए थे
एअर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने गुरुवार शाम 8 बजे हड़ताल वापस ले ली। चीफ लेबर कमिश्नर ने कहा कि एयरलाइन बर्खास्त 25 कर्मचारियों को नौकरी पर वापस लेगी।
एअर इंडिया एक्सप्रेस के 200 से ज्यादा क्रू-मेंबर्स 7 मई की रात को अचानक छुट्टी पर चले गए थे। बुधवार से ही काम पर नहीं आ रहे थे। इन सभी कर्मचारियों ने एक साथ पहले सिक लीव अप्लाई की और अपना मोबाइल फोन ऑफ कर लिया था। इस वजह से मंगलवार रात से 170 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गईं।
एयरलाइन ने आज सुबह 10 बजे 25 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। एयरलाइन ने बाकी कर्मचारियों से कहा कि आज शाम 4 बजे तक नौकरी पर लौट आएं। ऐसा न करने पर सबको निकाल दिया जाएगा।