Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Friday, May 1
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    बेटी पैदा होने से नाराज पति ने सिर पर ईंट मारकर पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

    Akash TimesBy Akash Times16/05/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिले की पुलिस ने बेटी पैदा होने की वजह से अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 34 वर्षीय रीना गिरी के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि रीना के पति हरेंद्र गिरी उर्फ सोनू ने लड़की पैदा होने के कारण उसकी बहन की 13 मई को सिर पर ईंट मार कर हत्या कर दी। सिंह ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और आज हरेंद्र गिरी उर्फ सोनू को अयोध्या जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि वह यहां छीजारसी गांव में किराए के मकान में रहता था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

    शख्स ने की ‘लिव-इन पार्टनर’ की हत्या, गिरफ्तार
    गौतमबुद्धनगर जिले के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में 35 साल के शख्स को अपनी 50 वर्षीय ‘लिव इन पार्टनर’ की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी गौतम को शक था कि पीड़ित विनीता कुछ अन्य लोगों से संपर्क में थी। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने महिला के प्रेम में अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। अधिकारी ने बताया कि महिला के पति के निधन के बाद से वे पिछले तीन साल से साथ रह रहे थे। वे सेक्टर 42 में रहते थे। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार रात गौतम ने विनीता के साथ मारपीट की जिससे वह बेहोश हो गई और फिर वह घर से चला गया। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अपर उपायुक्त ने बताया कि इस मामले में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में सेल्समैन की हत्या
    Next Article दहेज के लिए पत्नी की हत्या, मारकर कुएं में फेंका: पांच लाख की नगदी और दो लाख का सामान लेकर भी न भरा पेटा,
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.