Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, April 30
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    अश्विनी वैष्णव बोले- कांग्रेस की झूठ की दुकान नहीं चलेगी

    Akash TimesBy Akash Times01/08/2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    संसद के मानसून सत्र का गुरुवार (1 अगस्त) को नौवां दिन है। लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेनों की सेफ्टी पर बात की। इस पर विपक्ष ने हंगामा किया। तब रेल मंत्री ने कहा- अयोध्या स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग की दीवार डैमेज हो गई थी। कांग्रेस और सपा की सोशल मीडिया ट्रोल आर्मी ने यह झूठ फैलाया- अयोध्या स्टेशन की नई दीवार गिर गई। कांग्रेस की ये झूठ की दुकान नहीं चलेगी।

    इसके बाद विपक्ष के सांसदों ने रेल मंत्री हाय-हाय के नारे लगाए। हंगामे के बीच रेल बजट सदन से पास हो गया। इससे पहले लोकसभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने डिजास्टर मैनेजमेंट संशोधन बिल, 2024 पेश किया। इस पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने आपत्ति जताई।

    जवाब में नित्यानंद राय ने कहा- आपदा प्रबंधन का पहला दायित्व राज्य का ही है। यह बिल किसी राज्य के अधिकारों में दखल नहीं करता है। इस बिल में कई ऐसे प्रावधान हैं जो डिजास्टर मैनेजमेंट को सही दिशा में ले जाएंगे।

    इस बिल पर बहस होगी और जब बिल पास हो जाएंगे तो इन्हें कानून में बदलने के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। उधर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा- वायनाड लैंडस्लाइड को गंभीर आपदा घोषित किया जाए। ताकि सांसद फंड से एक करोड़ रुपए दान किया जा सके।

    संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई को शुरू हुआ और यह 12 अगस्त को खत्म होगा।

    रेल मंत्री बोले- विपक्ष अपने गिरेबान में झांके

    अश्विनी वैष्णव ने कहा- यूपीए के कार्यकाल में सालाना औसत 171 एक्सीडेंट होते थे। हमारी सरकार में एक्सीडेंट की संख्या में 68% की कमी आई है। इस पर विपक्ष हंगामा करने लगा। तब वैष्णव ने कहा- विपक्ष अपने गिरेबान में झांकिए। आपने 58 सालों में ATP तक नहीं लगाया।

     

    ट्रेन सेफ्टी पर रेल मंत्री बोले- 2024 में कवच का वर्जन 4.0 अप्रूव

    रेलवे में सेफ्टी इश्यू पर बात करते हुए रेल मंत्री ने कहा- दुनिया के जितने बड़े रेल नेटवर्क हैं, उन्होंने ATP को लागू किया। इससे ड्राइवर को हाईस्पीड ट्रेन में सिग्नल देखने में आसानी होती है। ये टेक्नोलॉजी दुनिया में 80 के दशक में आ गई। भारत में 2014 तक नहीं था। 2006 में एंटी कोलीजन डिवाइस लाई गई, वो 2012 में फेल हो गई। मोदी ने 2014 में जिम्मेदारी ली, 2016 में कवच लाए, 2019 में इसको सेफ्टी सर्टिफिकेट मिला। कोविड के बावजूद 2020-21 में ट्रायल होते रहे। 2024 में कवच का वर्जन 4.0 अप्रूव हो ग

    रेल मंत्री ने कहा- आज विपक्ष भी वंदे भारत की डिमांड कर रहा

    विपक्ष के सांसदों ने वंदे भारत ट्रेन की डिमांड की। जो संसद के बाहर हंगामा करते हैं, यहां ट्रेन की डिमांड कर रहे। 2015 में जब वर्ल्ड क्लास हाईस्पीड ट्रेन की बात आई। पीएम ने कहा- विदेश से टेक्नोलॉजी नहीं लेंगे। भारतीय इंजीनियर डिजाइन करेंगे। आज वंदे भारत ट्रेन भारत के युवाओं पर विश्वास का उदाहरण है

    अश्विनी वैष्णव बोले- 50 नई अमृत भारत ट्रेन के प्रोडक्शन का फैसला लिया गया

    अश्विनी वैष्णव बोले- जनवरी में अमृत भारत ट्रेन का प्रोडक्शन कंप्लीट हुआ। दो अमृत भारत ट्रेन चल रही हैं। 22 कोच में आधे स्लीपर और आधो जनरल कैटेगरी के हैं। इसमें फैसिलीटी काफी बेहतर हैं। 50 और अमृत भारत ट्रेन के प्रोडक्शन का फैसला लिया गया है। यह ट्रेन 400 रुपए में 1000 किमी की यात्रा कराती है। इस ट्रेन में झटके नहीं लगते हैं। अच्छे टॉयलेट हैं। बर्थ की डिजाइन चेंज हुई है। ट्रेन में 13 और नए इंप्रूवमेंट किए गए हैं। जो अगली ट्रेनों में दिखेंगे।

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- 2500 एक्स्ट्रा जनरल कोच का प्रोडक्शन हो रहा

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- गरीब से गरीब व्यक्ति रेलवे के चलते लंबी दूरी की यात्रा कम पैसे में करता है। इसी भावना के साथ पिछले 10 सालों में कई ऐसे स्टेप लिए गए। ताकि उन्हें अच्छी सुविधा मिले। एसी कोच की तुलना में जनरल कोच दो तिहाई हैं। 2500 एक्स्ट्रा जनरल कोच का प्रोडक्शन हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleनदी में बहकर आया अज्ञात शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, गांव में फैली सनसनी
    Next Article बवाल होने पर रेप की घटना को महिला ने बताई मनगढ़त
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.