Author: Akash Times

कोरबा उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकरीचोली में गुरुवार को एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पति-पत्नी और 2 वर्षीय मासूम के शव आज उनके घर में पड़े मिले। शरीर पर धारदार हथियार के निशान है, मृतक जयराम धोबी 27 वर्ष जो ठेकेदारी का कार्य करता था, उसके साथ उसकी पत्नी सुजाता 2 वर्ष की मासूम बच्ची जयसीका का लाश उसके घर के अंदर मिला है घटनास्थल पर उरगा पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच जांच कर रही।

Read More

कोरबा 08 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा जिले में मतदान कराने वाले मतदान दलों को मतदान के दूसरे दिन ही मानदेय का भुगतान उनके बैंक खाते में कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने इस संबंध में पूर्व से ही निर्देशित किया था कि मतदान कराकर लौटने के पश्चात् मतदान दलों को मानदेय का भुगतान अगले दिन किया जाए। जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा द्वारा 07 मई को मतदान दल में शामिल रामपुर विधानसभा के 1106, कोरबा विधानसभा के 1028, पाली-तानाखार विधानसभा के 1219, कुल 3353 पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी 01, मतदान अधिकारी…

Read More

लोकसभा चुनाव के तीसरी फेज की वोटिंग के दौरान गुजरात में भाजपा नेता के बेटे ने बूथ कैप्चरिंग की। इसे सोशल मीडिया पर लाइव किया। यह मामला महीसागर जिले के दाहोद लोकसभा सीट का है। वीडियो में आरोपी विजय भाभोर अपने साथियों से यह कहता नजर आता है कि EVM तो अपने बाप की है। बुधवार सुबह दाहोद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. प्रभाबेन तावियाड ने केस दर्ज कराया। चुनाव आयोग ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। अब तक 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी विजय फरार है। 4 मिनट से ज्यादा लाइव स्ट्रीमिंग की…

Read More

कोरबा 08 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन के लिए कोरबा संसदीय क्षेत्र में शामिल कोरबा जिले की चारों विधानसभाओं के सभी मतदान केंद्रों से मतदान दलों की सुरक्षित वापसी हो गई है। 06 मई को रवाना हुए सभी मतदान दल कल 07 मई देर रात तक आईटी कालेज पहुंचते रहे। मतदान दलों के आईटी कॉलेज पहुंचने के बाद ईवीएम मशीनों को जमा करने, विभिन्न प्रपत्रों एवं जानकारियों का मिलान करने के बाद सीलबंद मशीनों को चारों विधानसभावार स्ट्रांगरूम में रखा गया है। मशीनों एवं अन्य सामानों को जमा कराने में प्रेक्षक श्री प्रेमसिंह मीणा, कलेक्टर श्री अजीत वसंत सहित जिला प्रशासन…

Read More

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल गुरुवार 9 मई को 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी करने जा रहा है। इस आदेश की जानकारी माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने दी है। बता दें कि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 मार्च से 24 मार्च तक किया गया। वहीं 12वीं क्लास की परीक्षाओं का आयोजन 1 से 31 मार्च तक किया गया था। कल दोपहर 12:30 पर जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पहले ही बताया था कि, तीसरे चरण के चुनाव के बाद 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे…

Read More

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. छोटी सी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साई महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काट दिया. इस घटना में जख्मी पति अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया. वहीं मामले में पत्नी के खुइलाफ एफआईआर भी दर्ज कराया. यह मामला डौंडीलोहारा के संजारी चौकी का है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खेरथा बाजार चौकी संजारी का रहने वाला पुनीत राम सिन्हा 34 वर्ष मजदूरी का कार्य करता है. बीते 6 मई की दोपहर को वह…

Read More

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के कथित आबकारी घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम ने एक बार फिर से शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन के घर पर छापेमारी की है. ईओडब्ल्यू की टीम ने पप्पू ढिल्लन के भिलाई के नेहरू नगर निवास में दबिस दी है. ढिल्लन के घर ईओडब्ल्यू के 6 अधिकारी सुबह से छानबीन के रहे हैं. बता दें कि कथित शराब घोटाले में अप्रैल माह में भी एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम कारोबारी के घर छानबीन की थी. मामले में अब अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर के बयान के बाद एक बार फिर से पप्पू ढिल्लन के घर ईओडब्ल्यू के अधिकारी…

Read More

महासमुंद। महासमुंद नगर के गंदे पानी के कारण तुमाडबरी के ग्रामीणों को खुजली, डायरिया जैसी बीमारियों से जूझना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने इस समस्या से नगरपालिका सीएमओ को अवगत भी कराया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला. थक हार कर ग्रामीण अब कलेक्ट्रोरेट पहुंचकर आला अधिकारी से गुहार लगा रहे हैं.गौरतलब है कि ग्राम पंचायत परसदा (ब) का तुमाडबरी आश्रित ग्राम है. तुमाडबरी के वार्ड 10 में लगभग 75 परिवार निवास करते हैं, जहां दो बोर व एक हैण्डपंप लगा है. गांव के तालाब में महासमुंद नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 4 व 5 का गंदा पानी नालियों…

Read More

कोरबा 08 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले में शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं, अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों सहित मीडिया के प्रतिनिधियों और प्रेक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित कर उनके प्रति आभार जताया है। कलेक्टर ने आज यहां आईटी कॉलेज परिसर से जारी अपने संदेश में कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व मतदान के लिए जरुरी प्रशासनिक व्यवस्थाएं और सुरक्षा के साथ-साथ जनभागीदारी और सभी वर्गों के लोगों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासनिक तौर पर व्यवस्थाएं समय पर पूरी की गई। कलेक्टर…

Read More

नारायणपुर। नक्सलियों ने ग्रामीण पर जानलेवा हमला किया. घायल ग्रामीण को मृत समझकर नक्सली मौके से भाग निकले, जिसे बाद में सुरक्षा बल के जवानों ने उपचार के लिए अस्पताल ले गए.जानकारी के अनुसार, देर रात छोटेडोंगर इलाके के ग्राम कलेपाड़ में नक्सलियों ने ग्रामीण के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया. ग्रामीण हमले के बाद गिर गया, जिसे नक्सली मृत समझकर भाग निकले. मौके पर फेंके गए पर्चे में नक्सलियों ने ग्रामीण पर पुलिस मुखबिर का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी मिलने पर सुरक्षा बल के जवानों ने घायल को छोटेडोंगर स्थित प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां…

Read More