Author: Akash Times
टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह 6 दिनों से गायब है। उनके पिता की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस किडनैपिंग का केस दर्ज करके 50 वर्षीय एक्टर की तलाश कर रही है। शुरुआती इन्वेस्टिगेशन में पता चला है कि एक्टर जल्द ही शादी करने वाले थे। इतना ही नहीं, वो आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। गुरुचरण ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार से ही पॉपुलैरिटी हासिल की थी। ATM से 7 हजार निकाले और फिर फोन स्विच ऑफ हो गया…
नई दिल्ली।सनातन धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी और देवी तुलसी की पूजा होती है। वैशाख मास में पड़ने वाली एकादशी तिथि को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है, जो जातक इस कठिन व्रत का पालन करते हैं उन्हें सुख-शांति का वरदान मिलता है। इसके अलावा घर खुशियों से भरा रहता है।इस साल यह एकादशी 4 मई, 2024 दिन शनिवार को मनाई जाएगी। वहीं, अगर इस शुभ तिथि पर देवी तुलसी की पूजा विधि अनुसार की जाए, तो जीवन में धन-वैभव की कभी कमी…
दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना अंतर्गत एक घर में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई. इस घटना में मां के साथ 2 बच्चे झुलस गए. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसी वहां पहुंचे और महिला और बच्चों को बचाया. घटना के बाद फौरन घायल मां और बच्चों को अस्पताल ले जाया गया. जहां तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया.जानकारी के अनुसार, भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र मोती चौक स्थित घर में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई. महिला आशा नायक रविवार की रात अपने दो बच्चों के साथ किचन में दूध गर्म कर रही थी.…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के पहले ही महतारी वंदन योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को एक-एक हजार रुपए की तीसरी किस्त की राशि 1 मई को मिलेगी. इस योजना के तहत राज्य की 70 लाख से ज्यादा लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में तीसरी किस्त के रूप में लगभग 700 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के जरिए अंतरित की जाएगी. महिला व बाल विकास विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त की राशि का भुगतान हर…
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में 5 महिला और 3 बच्चे शामिल हैं. जबकि 21 लोग घायल हैं. जिसमें से 4 की हालत गंभीर है, उन्हें रायपुर एम्स रेफर किया गया है. अन्य घायलों का इलाज जिला आसपास के अस्पताल में जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, एसपी और एसडीएम प्रशासन मौके पर मौजूद हैं.जानकारी के अनुसार, बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कठिया पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ है. सड़क किनारे खड़ी माजदा को लोगों से भरी पिकअप ने टक्कर मार…
कोरबा 28 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अन्तर्गत कोरबा के मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करने स्वीप अन्तर्गत गतिविधियां जिला प्रशासन द्वारा निरंतर संचालित की जा रही है। इसी कड़ी में आज साइकल रैली, दिव्यांग रैली, नववधू सम्मेलन, मेहंदी, रंगोली एवं शपथ कार्यक्रम, कॉलेज/स्कूली छात्र-छात्राओं का मानव श्रृंखला, एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट गाइड द्वारा नुक्कड़ नाटक, फ्लैशमॉब कार्यक्रम के तहत कॉलेज के बच्चों द्वारा डांस आदि का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत सहित जिले सभी अधिकारियों की उपस्थिति में शहर के आम नागरिकों, युवाओं तथा विद्यार्थियों ने साइकल रैली…
कोरबा 28 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिले में स्वीप की गतिविधियां लगातार आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अदिति जांगड़े, धनेश्वरी राजवाड़े, सुषमा बंजारे, अंशु, मीनू सिदार द्वारा तैयार किए गए आकर्षक पोस्टर को पुरस्कृत किया गया। मतदाता जागरूकता रैली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशी रजक व द्वितीय प्रिया रजक, मानव श्रृंखला प्रतियोगिता में प्रथम मनीषा पटेल, गरिमा व उजाला, द्वितीय आस्था कुमारी, लक्ष्मी चौहान व कलशी, प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता में प्रथम विवेक…
कोरबा जिले के ग्राम पाली में स्थित देसी शराब दुकान में 2 लाख 93 हजार रुपयों की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से रूपयो से भरा बैग भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है। जल्द ही कोरबा पुलिस इस पुरे मामले का खुलासा भी कर सकती है।
कोरबा, 28 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा होम वोटिंग की सुविधा प्रारम्भ करने के फलस्वरूप शारीरिक रूप से असमर्थ एवं वयोवृद्ध मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सहभागिता निभा रहे है। निर्वाचन आयोग के इस अभिनव पहल से आज जिले के कटघोरा एवं पाली तानाखार विधानसभा के 85 वर्ष से अधिक की आयु के बुजुर्ग मतदाता तथा दिव्यांग मतदाताओ ने आज बड़ी ही सरलता से घर से ही मतदान कर मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपना योगदान दिया। जिला मुख्यालय के दूरस्थ क्षेत्र पोड़ी उपरोड़ा के वनांचल ग्राम साखो की रहने वाली 101 वर्षीय…
