भोले बाबा हाथरस हादसे के बाद पहली बार सामने आया:
हाथरस हादसे के बाद पहली बार भोले बाबा सामने आया। शनिवार सुबह न्यूज एजेंसी ANI से कहा- हम 2 जुलाई की भगदड़ की घटना के बाद से बहुत दुखी हैं। हमें और संगत को इस दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति दें। सभी शासन और प्रशासन पर भरोसा रखें। हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवी हैं, वो बख्शे नहीं जाएंगे। मृतकों के परिजन और घायलों की मदद हमारी कमेटी करेगी।
इधर, न्यायिक जांच आयोग की टीम हाथरस पहुंच गई है। यहां डीएम और एसपी से पूछताछ करेगी। घटनास्थल का निरीक्षण भी करेगी। पुलिस सत्संग के मुख्य आयोजक देव प्रकाश को हाथरस लेकर आ रही है। उसे जिला कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस 14 दिन की न्यायिक रिमांड की मांग कर सकती है। शुक्रवार को देव प्रकाश ने दिल्ली में सरेंडर किया था।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- हाथरस पर सरकार अपनी नाकामी छुपा रही। छोटी-मोटी गिरफ्तारियां कर सैकड़ों मौतों से पल्ला झाड़ना चाहती है।