ख़बर
सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, 10 बुकी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप रेड्डी अन्ना और लोटस का पैनल चलाने वाले 10 आरोपियों को बिहार के आरा जिला से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े सभी आरोपी बिहार के ही रहने वाले हैं। लेकिन इनका मुख्य सरगरना भिलाई का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस मामले की जानकारी देते हुए दुर्ग एडिशनल एसपी क्राइम ऋचा मिश्रा ने कहा कि आरोपी ओम सिंह भिलाई टाउनशिप का रहने वाला है। वह बिहार के लड़कों की मदद से वहां ऑनलाइन सट्टा ऐप रेड्डी अन्ना-250, लेजर-21 और लोटस-33 के नाम से अलग- अलग तीन पैनलों का संचालन करवा रहा था। जहां पुलिस ने वहां रेड मारकर 10 लड़कों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों पास से 7 लैपटॉप, 23 एंड्रायड फोन, जियो फाइबर, बड़ी मात्रा में पासबुक और एटीएम कार्ड सहित कई दस्तावेज जब्त किये हैं।