बिलासपुर में पुलिस विभाग में एक साथ 356 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है। इसमें शहरी थानों में जमें ज्यादातर पुलिसकर्मियों को आसपास के थानों के साथ ही गांव में तैनाती दी गई है। वहीं, ग्रामीण इलाकों के पुलिसकर्मियों को शहर के थानों के साथ ही पुलिस लाइन में पदस्थ किया गया है। एसपी रजनेश सिंह ने कहा है कि पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए प्रशासनिक दृष्टिकोण से तबादला आदेश जारी किया गया है।शहरी थानों के हेडकांस्टेबल और आरक्षक प्रभावित जारी तबादला आदेश में सरकंडा, सिविल लाइन, तारबाहर, तोरवा, कोनी सहित शहरी थानों के प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को शामिल किया गया है और उन्हें शहर के आसपास और ग्रामीण थानों में भेजा गया है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को शहरी थाने में पोस्टिंग दी गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
