Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Friday, May 1
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    नसरल्लाह की मौत पर रायपुर में कैंडल मार्च:शिया समुदाय ने बैनर-पोस्टर लेकर किया प्रदर्शन, बंद रखी दुकानें; आज रात मजलिस

    Akash TimesBy Akash Times30/09/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के रायपुर में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत पर शिया समुदाय ने रविवार रात सड़क पर निकल आया। हाथों में बैनर और कैंडल लिए मार्च निकाला। इस दौरान नसरल्लाह की मौत और इजराइल के हमले के विरोध में काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया।

    कैंडल मार्च रात 9.15 बजे मोमिनपारा की हैदरी मस्जिद से हुसैनी चौक तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग हाथ में कैंडल के साथ नसरल्लाह के पोस्टर पकड़े हुए थे। इससे पहले सुबह से ही शिया समुदाय के लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखी और शोक मनाया। सोमवार रात को मजलिस (शोक कथा) का आयोजन किया जाएगा

    हसन नसरल्लाह का पोस्टर लेकर खड़े युवा।
    हसन नसरल्लाह का पोस्टर लेकर खड़े युवा।
    कैंडल मार्च में बच्चे भी शामिल रहे।
    कैंडल मार्च में बच्चे भी शामिल रहे।
    रविवार को रायपुर में सिया समुदाय के लोगो ने अपनी दुकानों को बंद रखा।
    रविवार को रायपुर में सिया समुदाय के लोगो ने अपनी दुकानों को बंद रखा

    हसन नसरल्लाह के मौत की खबर के बाद से ही दुनिया भर के शिया समुदाय के लोगों में इजराइल के खिलाफ आक्रोश है। रायपुर में कैंडल मार्च के दौरान मोमीनपारा में नसरल्लाह को श्रद्धांजलि देते बड़ा पोस्टर लगाया गया। वहीं, इस पोस्टर में इजराइल, अमेरिका और सऊदी मुर्दाबाद के नारे लिखे गए।

    लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के हेड क्वार्टर पर इजराइली हमले में नसरल्लाह की मौत हो गई।
    लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के हेड क्वार्टर पर इजराइली हमले में नसरल्लाह की मौत हो गई।

    हिजबुल्लाह ने इजराइली हमले के 20 घंटे बाद चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने की पुष्टि की है। हिजबुल्लाह ने शनिवार शाम 5 बजे कहा कि शुक्रवार रात साढ़े 9 बजे इजराइल के हवाई हमलों में नसरल्लाह की मौत हो गई। इजराइली सेना ने राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 80 टन बम से हमला किया।

    यह इतना भीषण था कि आसपास की 6 बिल्डिंग ध्वस्त हो गईं। बताया जा रहा है कि नसरल्लाह अपनी बेटी के साथ यहीं मौजूद था। IDF ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘अब दुनिया को नसरल्लाह से डरने की जरूरत नहीं है। वह आतंक नहीं फैला पाएगा।’

    नसरल्लाह के मारे जाने के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। इस बीच, ईरान में सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

    इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को UN में भाषण देने के बाद अपने होटल रूम से हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमले की इजाजत दी थी। अटैक के बाद इजराइली PM ऑफिस ने नेतन्याहू की एक तस्वीर जारी की थी, जिसमें वे लैंडलाइन फोन से लेबनान में हमले का आदेश दे रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleप्रयास के छात्रों का चक्काजाम, बोले-ओपी चौधरी सुनें मांगें:रायपुर में ​​​​​​​कहा- ना लैब है ना अपडेटेड लाइब्रेरी; शिकायत करने पर धमकी मिलती है
    Next Article CGPSC-2023 मेंस परीक्षा के नतीजे घोषित:इंटरव्यू के लिए चुने गए 703 अभ्यर्थी, एक दिन पहले होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.