Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Friday, April 17
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    CG Teachers Strike: नवा रायपुर में प्रशिक्षित डीएड व बीएड संघ का आंदोलन जारी, 33 हजार शिक्षकों की भर्ती समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र, जल्द कार्रवाई की मांग

    Akash TimesBy Akash Times21/09/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती कराने और युक्तियुक्तकरण को निरस्त करने समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशिक्षित डीएड व बीएड संघ का आंदोलन जारी है. प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नवा रायपुर स्थित तूता धरना स्थल पहुंचे हजारों शिक्षित बेरोजगार युवा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन धरना प्रदर्शन कर रहे है। इस बीच छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड डीएड एंव बीएड संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जल्द से जल्द मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए शीघ्रातिशीघ्र उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

    छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड एवं बीएड संघ ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने प्रदेश भर के स्कूलों में रिक्त शिक्षकों के हजारों पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की है। संघ का कहना है कि लाखों डीएड और बीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थी लंबे समय से भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

    पत्र में उल्लेख किया गया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री की पार्टी के घोषणा-पत्र में 57,000 शिक्षकों की भर्ती की बात कही गई थी। इस आश्वासन पर भरोसा करते हुए प्रशिक्षित बेरोज़गारों ने पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया, जिससे सरकार का गठन हुआ।

    संघ ने तत्कालीन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शिक्षकों की भर्ती की घोषणा का भी पत्र में उल्लेख करते हुए कहा कि विधानसभा के प्रथम सत्र के दौरान तत्कालीन शिक्षा मंत्री माननीय बृजमोहन अग्रवाल नें वर्तमान शिक्षण-सत्र में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी परन्तु आज तक इस भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं किये जाने से प्रदेश भर के लाखों प्रशिक्षित डीएड एवं बीएड अभ्यर्थीगण ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। अतः आपसे निवेदन है कि छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड एवं बीएड संघ की निम्न मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए शीघ्रातिशीघ्र उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।

    1. प्रदेश के स्कूलों में रिक्त 33 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द प्रारम्भ हो जिसमे सभी संकाय व विषय के पद सम्मलित हो।
    2. शिक्षक/वर्ग-02 की भर्ती विषयवार हो।
    3. युक्तियुक्तकरण के नाम पर हजारों स्कूलों को बन्द किये जाने का सरकार का फैसला स्थगित नहीं, निरस्त हो।
    4. स्कूल शिक्षा विभाग के 2008 के सेटअप को यथावत रख कर नई भर्तियों की कार्यवाही यथाशीघ्र पूर्ण हो।
    5. प्रदेश में लाइब्रेरियन के 1844 पदों की घोषणा को पूर्ण करने हेतु जल्द भर्ती प्रारंभ किया जाए तथा कला संकाय के व्याख्याता के पद पिछले 14 वर्षों से नही आयी है जिसे आगामी शिक्षक भर्ती में भाामिल किया जाए।
    6. प्रदेश के स्कुलों में व्यायाम शिक्षक के 1440 रिक्त पदों तथा कृषि शिक्षक के पदों पर जल्द भर्ती प्रारंभ किया जाए।
    7. आगामी शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग को 5% की छूट प्रदान की जाए।
    8. प्रदेश के स्कूलों में छत्तीसगढ़ी में पीजी डिप्लोमा धारियों के लिए पद सृजित कर उनके पदों पर भी भर्ती की जाए।
    9. समय पर भर्ती न आने के कारण बहुत सारे डीएड एवम बीएड अभ्यर्थी ओवर एज हो रहे है व शिक्षक बनने के लिए अपात्र हो जाएंगे उन्हें उम्र में अतिरिक्त छूट प्रदान किया जाए।
    10. छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा वर्ष में 02 बार शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाए।
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleलोहारीडीह हिंसा : लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, जिसे PHQ भेजे हैं उसे जेल भेजिए – भूपेश बघेल, पूर्व CM को बिरनपुर याद है – विजय शर्मा
    Next Article CG में दिनदहाड़े किराना दुकान संचालक से ठगी: खुल्ले मांगने के बहाने बदमाश ने लगाया चूना, एक ही सीरियल नंबर वाले नकली नोट थमाकर हुआ फरार
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.