Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Friday, April 17
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    बेंगलुरु में बर्थडे केक खाने से बच्चे की मौत:पेरेंट्स ICU में भर्ती; पिता Swiggy डिलीवरी बॉय हैं, ऑर्डर कैंसिल होने पर केक घर लाए थे

    Akash TimesBy Akash Times08/10/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु के भुवनेश्वरी नगर इलाके में सोमवार को बर्थडे केक खाने से 5 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। उसके माता-पिता की हालत गंभीर है। दोनों KIMS अस्पताल के ICU में भर्ती हैं। हालत गंभीर बताई जा रही है।

    कपल की पहचान बलराज और नागलक्ष्मी के रूप में हुई है। उनके बच्चे का नाम धीरज था। बलराज Swiggy कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। रविवार, 6 अक्टूबर को एक कस्टमर ने केक का ऑर्डर कैंसिल कर दिया था, जिसके बाद बलराज केक अपने घर ले आए थे।

    हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बलराज ने अपने बेटे के बर्थडे पर Swiggy के जरिए एक बेकरी से केक ऑर्डर किया था। उन्होंने अपने बेटे धीरज का जन्मदिन मनाया। पूरे परिवार ने साथ मिलकर केक काटा और खाया। फिर डिनर करके सो गए।

    बच्चे के पेरेंट्स का KIMS अस्पताल के ICU में इलाज चल रहा है।
    बच्चे के पेरेंट्स का KIMS अस्पताल के ICU में इलाज चल रहा है।

     सोमवार सुबह तीनों के पेट में तेज दर्द होने लगा। वे दर्द से चिल्लाने लगे। उनकी चीखें सुनकर पड़ोसी पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले आए। डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई थी।

    बलराज और नागलक्ष्मी बेहोश थे। अधिकारी उनके होश में आने के बाद उनके बयान लेने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों को फूड पॉइजनिंग का शक है।

    पुलिस का कहना है कि मामला सुसाइड अटेम्प्ट का भी हो सकता है। हालांकि अभी घटना के पीछे का सही कारण नहीं पता चला है। केक को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

    स्विगी ने बयान जारी किया, कहा- फूड सेफ्टी हमारी प्राथमिकता घटना पर Swiggy ने भी बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा कि बेंगलुरु में हुई घटना से हम दुखी हैं। परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हमारी टीम अस्पताल गई थी। उन्हें हरसंभव मदद दी जा रही है। हम इस मामले की जांच में अधिकारियों का भी पूरा साथ दे रहे हैं। फूड सेफ्टी हमारी प्राथमिकता है। हम अपने प्लेटफॉर्म पर सिर्फ उन्हीं रेस्टोरेंट को शामिल करते हैं, जिनके पास FSSAI लाइसेंस है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में 7 IAS अधिकारियों का तबादला, जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
    Next Article हरियाणा में तीसरी बार BJP सरकार:कांग्रेस ने कहा- नतीजे चौंकाने वाले, सीएम नायब सैनी बोले- कांग्रेस का झूठ नहीं चला
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.