Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, April 30
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर राहुल देव ने डायरिया की स्थिति को लेकर की बैठक, अधिकारियों को लगाई फटकार, प्रभाव को नियंत्रित करने दिए सख्त निर्देश

    Akash TimesBy Akash Times05/09/2024Updated:05/09/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव ने जिले में डायरिया के प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने डायरिया के रोकथाम और प्रभावी उपायों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य अमला पूरी तत्परता से कार्य करे और गांवों में कहीं भी डायरिया पीड़ित मरीजों की सूचना तत्काल स्वास्थ्य केंद्र और जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि मेडिकल टीम भेजकर उनकी बेहतर चिकित्सा की जा सके।कलेक्टर ने बैठक के दौरान दुल्लापुर सहित अन्य गांवों में डायरिया फैलने के कारणों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने डायरिया पीड़ित मरीजों की मृत्यु के मामलों की जांच के लिए एक टीम गठित की और 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।कलेक्टर ने पीएचई विभाग के ई.ई. को पानी के स्रोतों का नियमित परीक्षण कराने के निर्देश दिए, ताकि स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। नगरीय निकायों के सीएमओ, जनपद पंचायत के सीईओ, चिकित्सा अधिकारियों, मितानिनों और स्वच्छता दीदियों को डायरिया के प्रभाव को रोकने के लिए पूरी सतर्कता और तत्परता से काम करने के निर्देश दिए। एसडीएम को चिकित्सा अधिकारियों की नियमित बैठकें लेने और डायरिया के रोकथाम के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाने के लिए भी कहा गया।कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के अधिकारियों से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों के समय पर आने, आईसीयू को अप-टू-डेट रखने, एच.आर. प्रबंधन को मजबूत करने, डॉक्टरों की ऑन-कॉल उपस्थिति और मरीजों की समस्याओं के निवारण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों और स्टॉफ को यूनिफॉर्म पहनने के निर्देश दिए और गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी प्राथमिक रूप से जिला चिकित्सालय में सुनिश्चित कराने को कहा।कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के अधिकारियों से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों के समय पर आने, आईसीयू को अप-टू-डेट रखने, एच.आर. प्रबंधन को मजबूत करने, डॉक्टरों की ऑन-कॉल उपस्थिति और मरीजों की समस्याओं के निवारण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों और स्टॉफ को यूनिफॉर्म पहनने के निर्देश दिए और गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी प्राथमिक रूप से जिला चिकित्सालय में सुनिश्चित कराने को कहा।जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे ने बताया कि डायरिया प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य जांच, दवाईयों का वितरण, और बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मितानिनों और आरएचओ द्वारा घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने के साथ-साथ डायरिया की शिकायत मिलने पर उपचार के लिए 9406275514 पर संपर्क किया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleहोटल इनविटेशन की बढ़ी मुश्किलें! अवैध निर्माण को गिराने नोटिस जारी, क्या चलेगा प्रशासन का बुलडोजर ?
    Next Article CM साय लगातार 2 दिन एसपी और कलेक्टरों की लेंगे मीटिंग
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.