ख़बर

अमित शाह फेक वीडियो केस में कांग्रेस सदस्य गिरफ्तार:पुलिस बोली- अरुण रेड्डी ने फोन से सबूत डिलीट किए, वीडियो फैलाने में उसकी भूमिका अहम

दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फेक वीडियो मामले में शुक्रवार को कांग्रेस के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अरुण रेड्डी के रूप में की गई है। वह तेलंगाना में कांग्रेस के सोशल मीडिया विंग का नेशनल कोऑर्डिनेटर है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अरुण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्पिरिट ऑफ कांग्रेस नाम का अकाउंट चलाता है। उसने अमित शाह का फेक वीडियो फैलाने में अहम भूमिका निभाई। आरोपी ने अपने फोन से अहम सबूत भी डिलीट किए हैं। उसके फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

इससे पहले गुरुवार को तेलंगाना पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस के 5 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। इनमें कांग्रेस के तेलंगाना सोशल मीडिया संयोजक भी शामिल हैं। राज्य की भाजपा यूनिट ने इनके खिलाफ शिकायत की थी।

Related Articles

Back to top button