Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Sunday, June 21
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    नामांकन रैली में कांग्रेस ने दिखाई ताकत, पूर्व सीएम बघेल बोले – आकाश शर्मा को बाहरी बताकर भाजपा ने किया छत्तीसगढ़ियों का अपमान

    Akash TimesBy Akash Times24/10/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने आज नामांकन भरा. शर्मा की नामांकन रैली के बहाने कांग्रेस ने अपनी ताकत दिखाई. रैली में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कई दिग्गज नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए. नामांकन रैली से पहले गांधी मैदान में कांग्रेस की सभा हुई, जिसमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर हमला बोला.

    भूपेश बघेल ने कहा, झारखंड और महाराष्ट्र के साथ-साथ रायपुर दक्षिण का उप चुनाव हो रहा है. सरकार के ग्यारह महीना की नाकामी को उपचुनाव के माध्यम से आईना दिखाना है. पूरे प्रदेश में अपराध, बेरोजगारी और गरीबी बढ़ रही है. छत्तीसगढ़ की पढ़ाई निम्न स्तर पर जा रही है. रायपुर अपराध और नशा का गढ़ बन चुका है.

    बघेल ने कहा, इस शहर की जनता ने बृजमोहन को वोट देकर चुनाव जिताया था, लेकिन बीजेपी बृजमोहन और सुनील सोनी को निपटाने में तूल गई है. हमारे प्रत्याशी को बाहरी कहा जा रहा है, वो भी बृजमोहन अग्रवाल कह रहे हैं तो मुझे शर्म आ रही है. पूरे दक्षिण में ज्यादातर लोगों का पता बाहर का है. ये आकाश शर्मा का नहीं पूरे छत्तीसगढ़ियों का अपमान है.

    भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा के राज में नशे की गोलियां और नशे की दवाइयां बिक रही है, जिससे पूरे छत्तीसगढ़ के युवा बिगड़ रहे हैं. भाजपा के विष्णुदेव साय की सरकार में चाकूबाजी, गोलीबारी और हत्याएं हो रही है. इसके लिए जिम्मेदार सिर्फ भाजपा है. रायपुर दक्षिण में महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं. चाकूबाजी में हत्याएं, लूट डकैती हो रही है.

    बृजमोहन अग्रवाल सुनील सोनी की झूठी उपलब्धि गिना रहे हैं. बघेल ने कहा, महापौर, आरडीए अध्यक्ष और सांसद रहते हुए सोनील सोनी ने एक काम नहीं किया है. दक्षिण की जनता अब ऊब गई है. इस बार बदलाव तय है. हमारे प्रत्याशी युवा आकाश है, जिसके साथ पूरे दक्षिण का आशीर्वाद है. भाजपा ने बृजमोहन के चेहरे को हटा दिया और मिटा दिया है. भाजपा अब हार मान चुकी है.

    नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा, हमारे नवजवान साथी आकाश शर्मा को टिकिट मिला है तो हम सभी को युवा जोश के साथ चुनावी मैदान पर उतरना है. हमारे आलाकमान ने आकाश पर भरोसा जताया है. युवा शक्ति को हमें दिखाना है.

    प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का नामांकन फॉर्म भरने आए हैं. ऐतिहासिक जनसैलाब और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति आकाश शर्मा के जीत का बहुत बड़ा संदेश दे रही है. हमारे प्रत्याशी भाजपा का इतिहास बदलकर जीत दर्ज करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleबारनवापारा अभयारण्य में हुई तितलियों की नई प्रजातियों की खोज, मिला पारिस्थितिक तंत्र की समृद्धि और विविधता का संकेत…
    Next Article CM साय की अध्यक्षता में खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 20वीं बैठक, 4 जिलों के रेलमार्ग के लिए 300 करोड़ स्वीकृत
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.