ख़बर

एयरफोर्स के पूर्व इंजीनियर को कोर्ट ने सुनाई सजा, ID हैक कर महिलाओं को बना रहा था टारगेट

सिंगापुर। सिंगापुर एयरफोर्स में काम कर चुके एक भारतीय मूल के शख्स को 11 महीने की सजा सुनाई गई है। उसपर महिलाओं के सोशल मीडिया खातों को हैक कर निजी तस्वीरें हासिल करने के आरोप लगे थे। खबर है कि उसने 4 सालों में 20 से ज्यादा महिलाओं को शिकार बनाया है। अदालत में सुनवाई के दौरान कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। कम्प्यूटर मिसयूज एक्ट के तहत 26 साल के के ईश्वरन को दोषी पाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2019 से लेकर 2023 के बीच उसने फिशिंग लिंक भेजकर 22 महिलाओं को शिकार बनाया और उनकी लॉगिन की जानकारी हासिल की। इसके जरिए ईश्वरन महिलाओं के सोशल मीडिया, क्लाउड सर्वर और ईमेल खातों में सेंध लगाता था।

Related Articles

Back to top button