Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, April 16
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    करोड़ों का ठग गिरफ्तार…महंगे शौक पाले:लग्जरी घर बनवाया, महंगी गाड़ी खरीदी, फ्लाइट से सफर; 600 सिम और 500 बैंक खाते मिले

    Akash TimesBy Akash Times03/10/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर में करोड़ों रुपए की साइबर ठगी करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में से कई ने खुद कॉल कर लोगों से साइबर ठगी की तो वहीं कुछ आरोपियों ने ठगों को बैंक अकाउंट और सिम प्रोवाइड करवाया। जिसके लिए इन्होंने मोटी रकम भी ली। ठगी के पैसों से आरोपियों ने खूब ऐश किया है।

    भिलाई के पचपेड़ी से पकड़ाए ठग प्रेम चंद्राकर ने ठगी के पैसों से लग्जरी घर बनवाया। महंगी कार खरीदी। शौक पूरा करने के लिए वो हर जगह फ्लाइट से यात्रा करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से महंगे मोबाइल भी बरामद किए हैं।

    पूछताछ में साइबर रेंज थाने के अफसरों को पता चला कि वह महंगी शराब पीने का भी शौकीन था। पुलिस प्रेम चंद्राकर के पास मिली संपत्ति को अटैच करने की तैयारी में है। इन आरोपियों के पास से 600 सिम और 500 से ज्यादा बैंक खाते मिले हैं।

    ठग प्रेम चंद्राकर ने ठगी के पैसों से शौक पूरा करने फ्लाइट से यात्रा करता था।
    ठग प्रेम चंद्राकर ने ठगी के पैसों से शौक पूरा करने फ्लाइट से यात्रा करता था।
    ठग प्रेम चंद्राकर महंगे जगहों पर खाना-पीना और घूमना करता था।
    ठग प्रेम चंद्राकर महंगे जगहों पर खाना-पीना और घूमना करता था।

    लग्जरी लाइफ जीने वाले ठग ने ऐसे किया था कांड

    दरअसल, कारोबारी परिवार से जुड़ी श्वेता मेहरा ने विधानसभा थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि, उसके साथ करीब 30 लाख रुपए की साइबर ठगी हुई है। साइबर ठग ने गूगल रिव्यू टास्क के बहाने पार्ट टाइम जॉब का लालच दिया। फिर कई किस्तों में महिला से पैसे वसूल लिए। जब रेंज साइबर थाने के अफसरों ने जांच की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

    आरोपी प्रेम चंद्राकार पुणे में बैठकर कॉलिंग सेंटर का संचालन करता था। पुलिस ने उसे पचपेड़ी भिलाई से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया था। जिसके पास से करीब 500 बैंक खाते को पुलिस ने ब्लॉक किया था।

    पुलिस को आरोपी के पास से महंगे मोबाइल भी मिले हैं।
    पुलिस को आरोपी के पास से महंगे मोबाइल भी मिले हैं।

    बाकी साइबर ठगों के कांड जानिए

    साइबर ठगी की शिकार रश्मि ने पुलिस को बताया कि, उसके साथ 88 लाख की ठगी हुई है। इस मामले में पुलिस ने सोमनाथ सरदार को कोलकाता से गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने करीब 57 लाख रुपए होल्ड कराया था। वहीं, उत्तर प्रदेश बिहार और चेन्नई से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

    इसी तरह मयूर लखतरिया से शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के बहाने साढ़े 6 लाख रुपए की ठगी की गई। इस मामले में पुलिस में सिम कार्ड सप्लाई करने वाले आरोपी पुरुषोत्तम देवांगन को दुर्ग से गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से करीब 600 सिम नंबर की जानकारी मिली है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleमौसा के घर से लापता युवती की मिली लाश
    Next Article कांग्रेस न्याय यात्रा…भाषण के दौरान महंत भूले बैज का नाम:पूर्व सीएम, PCC चीफ दिखे मोबाइल में बिजी; CM साय बोले- क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.