छत्तीसगढ़

होटल में पति-पत्नी का फंदे से लटकता मिला शव, सुसाइड नोट मिला, पता चल गई वजह

लखनऊ: लखनऊ में पानदरीबा के राजवीर इन होटल में लैपटॉप मैकेनिक ने पत्नी संग फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। नाका पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मैकेनिक ने रिपेयरिंग के काम से आमदनी नहीं होने और तीन बच्चों की परवरिश में दिक्कत आने की बात लिखी है। उसने लिखा है कि अब बच्चों की परवरिश रिश्तेदार करेंगे। राजवीन इन होटल संचालक जीशान के मुताबिक शुक्रवार को प्रयागराज करेली निवासी लैपटॉप मैकेनिक महबूब आलम (44) ने तीसरी मंजिल पर कमरा नम्बर 302 बुक कराया था

महबूब के साथ पत्नी जेबा अंसारी (39) थी। रात में दोनों लोग बाहर से खाना पैक करा कर लाए थे। इसके बाद कमरे से बाहर नहीं निकले। शनिवार दोपहर सफाई कर्मी तुषार कमरे में पहुंचा। कई बार दस्तक देने के बाद भी गेट नहीं खुला। जिस पर तुषार वापस लौट गया। कुछ देर बाद दोबारा से दस्तक दी। गेट नहीं खुलने पर सफाई कर्मी ने मैनेजर मयंक ठाकुर को बताया। जिसके बाद नाका पुलिस को सूचना दी गई। कमरे का दरवाजा तोड़े जाने पर मैकेनिक का शव पंखे के हुक में दुपट्टे से लटका मिला। वहीं, महिला का शव कपड़े टांगने वाली खुंटी में दुपट्टे से लटकता मिला।

Related Articles

Back to top button