नई दिल्ली: कहते हैं, जिंदगी में कुछ राज छुपे रहना ही बेहतर है, क्योंकि अगर वो पर्दा उठ जाए, तो कई बार दुनिया ही हिल जाती है. कुछ ऐसा ही हुआ एक कपल के साथ, जब उन्होंने मजाक-मजाक में डीएनए टेस्ट करवा लिया, लेकिन नतीजा ऐसा निकला कि उसकी शादी पर सवाल खड़े कर दिए. ये कहानी है अमेरिका के रहने वाले सेलिना और जोसफ क्विनोस की. 10 साल से खुशहाल शादी-शुदा जिंदगी जी रहे थे. लेकिन एक दिन उन्होंने फैसला किया खुद का डीएनए टेस्ट कराने का. बता दें, विदेशों में डीएनए टेस्ट कराना आसान होता है, इसलिए ऐसा करना मुश्किल नहीं था.

