Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Tuesday, April 21
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    BJP नेता सच्चिदानंद को बड़े भाई ने जड़ा थप्पड़…VIDEO:MCU के पूर्व-कुलपति ने कहा-डकैती करने आया, उपासने बोले-भूपेश उनके मित्र, प्रॉपर्टी हड़पना चाहते हैं

    Akash TimesBy Akash Times21/10/2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर  छत्तीसगढ़ बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने को MCU भोपाल के पूर्व कुलपति उनके बड़े भाई जगदीश उपासने ने थप्पड़ जड़ दिया। बताया जा रहा है कि सच्चिदानंद उपासने ने शटर का ताला तोड़ा, जिससे बड़े भाई ने तमाचा मार दिया। डकैती करने का आरोप लगाया है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

    वहीं सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि उनके भाई भूपेश बघेल के मित्र हैं। कांग्रेसियों के साथ मिलकर बीजेपी को बदनाम करने में लगे हैं। उन्होंने मुझे 2 थप्पड़ मारे हैं, लेकिन वह थाने नहीं जाएंगे, क्यों परिवार का मामला है। वे छोटे भाई को भी पीट चुके हैं।

    दरअसल, घटना 20 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे के आस-पास की है। सच्चिदानंद और जगदीश 92 साल की रजनी ताई के बेटे हैं। रजनी ताई का नाता RSS से रहा है। वह रायपुर की पूर्व विधायक हैं। रायपुर के टिकरापारा थाना इलाके में हरचंद राय पेट्रोल पंप के पास मेन रोड में इनका मकान है। इसी मकान से ये विवाद जुड़ा हुआ है।

    बीते दो ढाई साल से यहां सच्चिदानंद नहीं रहते हैं। उन्होंने दूसरा मकान बना लिया, वहीं शिफ्ट हो गए, लेकिन उनका दफ्तर यहीं है। इसी दफ्तर में वह परिवार के लोगों को बिना बताए ताला तोड़कर सामान निकलवा रहे थे। इसी बात पर विवाद हुआ है।

    सच्चिदानंद के बड़े भाई जगदीश देश के सीनियर जर्नलिस्ट हैं। उन्होंने सच्चिदानंद उपासने को थप्पड़ जड़ने के बाद घर पर डकैती डालने का आरोप लगाया है। जगदीश उपासने ने घटना का वीडियो और जानकारी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

    शटर का ताला तुड़वाया सच्चिदानंद उपासने ने।
    शटर का ताला तुड़वाया सच्चिदानंद उपासने ने।

     

    दैनिक भास्कर को जगदीश उपासने ने बताया कि ये घर हमारी आई (मां) का है। सच्चिदानंद यहीं रहते थे। बीते कुछ समय से वो यहां नहीं रहते कहीं और बंगला बना लिया। अचानक 8-10 लोगों को लेकर आए और शटर का ताला तुड़वाकर सामान निकलवाने लगे।

    उन्होंने कहा कि वह इसे पहले दफ्तर के रूप में इस्तेमाल करते थे। मैंने कहा तुम अपने ही घर में इस तरह ताला तोड़कर क्यों घुस रहे हो। चाबी ले सकते थे। अपनी मां से मिल सकते थे। तीन साल से बूढ़ी मां को देखा तक नहीं।

    बड़े भाई जगदीश के विरोध के बाद लौटना पड़ा।
    बड़े भाई जगदीश के विरोध के बाद लौटना पड़ा।

     

    जगदीश उपासने ने आगे कहा कि इस तरह से ताला तोड़कर घुसना ये तो कानूनन डकैती है। मैं सिक्योरिटी की मांग करूंगा छत्तीसगढ़ सरकार से, मेरी मां की उम्र 92 साल है। उनका दाहिना कंधा टूटा हुआ है। वो ये सब जानकर दुखी हो जाएंगी। वो उठ-बैठ नहीं पातीं। आज जो घर में ताला तोड़कर यूं घुस रहे हैं, कल को मुझे, मेरी मां को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    जगदीश उपासने ने सोशल मीडिया पर लिखा- यह छत्तीसगढ़ है! सत्तारूढ़ भाजपा के दो स्थानीय नेता आज 20 अक्टूबर सुबह 10.30 बजे भाजपा और उसके पूर्वाश्रम जनसंघ की वरिष्ठ नेत्री, रायपुर नगर की पूर्व विधायक 92 वर्षीय रजनी ताई उपासने के घर-आफिस के ताले तोड़कर किस तरह उनके घर पर दिन-दहाड़े डकैती डाल रहे हैं!!

    इनमें एक नेता, आलोक श्रीवास्तव भाजपा के किसी प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष है तो दूसरा, पार्टी की सब मदद के बावजूद दो-दो चुनाव हार चुका है और अब जैसा कि पार्टी के जानकार बताते हैं, सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले कुख्यात “बिहारी गैंग” का मुखौटा है।

    सच्चिदानंद महापौर का चुनाव लड़ चुके हैं। संगठन कई अहम जिम्मेदारियां उन्हें दे चुका है।
    सच्चिदानंद महापौर का चुनाव लड़ चुके हैं। संगठन कई अहम जिम्मेदारियां उन्हें दे चुका है।

    जगदीश आगे लिखते हैं- आपराधिक प्रवृत्ति के ऐसे लोग विष्णुदेव सरकार के लोक-कल्याणकारी कार्यों और भ्रष्टाचार के विरुद्ध उनकी मुहिम को पलीता लगा रहे हैं। ताले तोड़ने के लिए कारीगर लाने वाला काला कुर्ता पहना व्यक्ति भी भाजपा के इन्हीं दुष्टों का संगी-साथी लगता है।

    इन सबको कानून का कोई डर नहीं, क्योंकि छत्तीसगढ़ में कानून का राज सिर्फ बस्तर के नक्सल-पीड़ित क्षेत्र में केंद्र सरकार की मदद से कायम है!

    पूर्व विधायक और जगदीश-सच्चिदानंद की मां रजनी ताई।
    पूर्व विधायक और जगदीश-सच्चिदानंद की मां रजनी ताई।

    सच्चिदानंद उपासने ने इस पूरे विवाद पर अपनी बात दैनिक भास्कर को फोन पर बताई। उन्होंने कहा कि बड़े जगदीश उपासने कांग्रेसियों के मोहरे बनकर भाजपा को बदनाम कर रहे हैं। भूपेश बघेल उनके मित्र हैं। वह कह रहे थे भाजपा वालों को हरा देना। घरेलू मामला है, घर में ही निपटा सकते थे, वह घर के बड़े हैं, लेकिन सड़क पर मेरे साथ मारपीट की।

    उन्होंने कहा कि दो झापड़ मुझे मारे। पिता जी ने मकान बनाया। मैं 1980 से वहां रहता हूं। वहीं मेरा कार्यालय रहा है। ढाई साल पहले अलग मकान बनाया प्रोफेसर कॉलोनी में तो सामान लेने गया था।

    सच्चिदानंद ने कहा कि उन्होंने (जगदीश उपासने) मेरी पत्नी से भी मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया था। वह प्रॉपटी हड़पना चाहते हैं। हम कहते हैं ले लो संपत्ति। मां को अपने कब्जे में रखा है। पहले भी उन्होंने संपत्ति अपने नाम लिखवा ली थी।

    इसके बाद मां ने कहा था कि धोखे में रखकर किया तो बाद में मां ने 4 भाई के नाम कर दिया। तब उसने कहा छोड़ूंगा नहीं तुम लोगों को। अब मैं न थाने जाऊंगा न कोर्ट, बस भगवान से प्रार्थना करूंगा कि उन्हें सदबुद्धि दें। हमें प्रॉपर्टी का मोह नहीं है।

    उन्होंने कहा कि मां से मिलने जाने पर मारपीट करते हैं। मेरे छोटे भाई को पीटकर भगाया। मैं गया तो मेरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम किया। वे बड़े भाई का कर्तव्य नहीं निभा रहे।

    जगदीश उपासने प्रसार भारती भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष, इंडिया टुडे (हिंदी) के कार्यकारी संपादक, आर्गनाइजर-पांचजन्य’ साप्ताहिक के समूह संपादक भी रहे हैं।

    जगदीश और सच्चिदानंद उपासने की मां रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने हैं। 92 साल की रजनी ताई आज भले ही शरीर से कमजोर हैं। एक वक्त था जब राजनीति में उनकी दमदारी की चर्चा दिल्ली तक थी। साल 2020 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन किया था उनका हाल-चाल पूछा था। ताई 1977 में रायपुर विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई थीं।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleपिकनिक मनाने गया युवक डैम में डूबा:बैराज में नहाते समय हुआ हादसा, अब तक नहीं चला सुराग, तलाश में जुटी SDRF
    Next Article देर से अस्पताल पहुंचने पर 47 डॉक्टरों को सिविल सर्जन ने थमाया नोटिस, बिफरे डॉक्टरों ने लगाया यह आरोप…
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.