Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Friday, April 17
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    सूरजपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुष्टि नहीं, इधर आरोपी की फंदे पर लटकी मिली लाश, रायपुर में टीएस बाबा ने सरकार पर साधा निशाना

    Akash TimesBy Akash Times15/10/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक और बड़ी खबर सामने आई है, जहां 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है. हालांकि अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. युवती की मेडिकल रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. इस बीच पीड़ित परिवार की ओर से भी दो अलग-अलग बयान सामने आए हैं. सूरजपुर में पीड़िता की मां ने मारपीट का आरोप लगाया है, वहीं अंबिकापुर में पीड़िता के पिता ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इधर जिस जगह युवती बरामद हुई थी वहीं पर इस मामले में आरोपी बनाए गए युवक की लाश फंदे पर लटकी मिली है. अब इस पूरे मामले पर सियासत भी तेज हो गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने सरकार पर निशाना साधा है.

    पीड़िता के पिता के मुताबिक, श्रीनगर में 12वीं की छात्रा सहेलियों के साथ दशहरा कार्यक्रम देखने गई थी. रावण दहन के बाद छात्रा सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रही थी. इस दौरान 9वीं, 10वीं में सहपाठी रहा युवक कांता सिंह मिला. छात्रा ने कांता सिंह से पानी मांगा. कांता ने छात्रा को पानी की बोतल लाकर दी. कांता सिंह ने पानी की बोतल में कुछ मिला दिया था. पानी पीने के बाद छात्रा को नींद आने लगी. छात्रा ने सहेलियों से घर चलने की बात कही. इस बीच आरोपी कांता ने कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा.

    रेप पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी, छात्रा को बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर जंगल ले गया. वहां उसके 5 और साथी पहुंच गए. सभी आरोपियों ने छात्रा से गैंगरेप किया. फिर जानलेवा हमला भी किया. सांस नहीं चलने पर मृत समझकर छात्रा को मौके पर छोड़कर भाग निकले. परिजनों ने बताया कि छात्रा के घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन में लगे थे. इसी दौरान रविवार सुबह छात्रा किसी तरह घिसटते हुए जंगल से बाहर आई. दिनभर परिजनों ने उसे घर पर रखा. होश आने पर सोमवार को परिजन ने रामानुजनगर पुलिस को घटना की सूचना दी.

    सूरजपुर एडिशनल एसपी संतोष महतो के मुताबिक युवती के पिता की रिपोर्ट पर रामानुजगंज थाने में 13 अक्टूबर को कांता सिंह के खिलाफ मारपीट का अपराध दर्ज किया गया है. उस समय युवती के पिता या छात्रा ने जो जानकारी दी, उसके हिसाब से एफआईआर लिखी गई है. अंबिकापुर जाकर वे अगर गैंगरेप की जानकारी दे रहे हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी.

    इस मामले में कांग्रेस ने 7 सदस्यीय जांच समिति बनाई है. इसमें वरिष्ठ नेता बालकृष्ण पाठक को समिति के संयोजक बनाए गए हैं. कांग्रेसियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. आरोपियों की तीन दिनों में गिरफ्तारी नहीं होने पर कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी है.

    पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने साय सरकार पर निशाना साधा है. सिंहदेव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत खराब हो गई है. सिंहदेव ने कहा कि दशहरा के दिन सूरजपुर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हो जाती है और पुलिस एफआईआर नहीं करती. सूरजपुर में पुलिस परिवार के दो लोगों की विभत्स हत्या हो जाती और आरोपी फरार हो जाता है. हर कहीं पुलिस फेल साबित हो रही है. सरकार कहीं नज़र ही नहीं आ रही.

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleतमिलनाडु में आज बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
    Next Article एसपी के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर की पैसों की मांग, 2 आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार…
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.