रायपुर.छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर लगातार जारी है. मौसम विभाग ने 48 घंटे में लू का अलर्ट जारी किया है. रायगढ़, जांजगीर, राजनांदगांव और कांकेर में लू चल सकती है. वहीं अगले 4 दिन में तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर में मई के मध्य में लू चलने के आसार हैं.

