राजनांद आज सुबह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के नक्सल मोर्चे में तैनात सी-60 फोर्स के जवानों पर नक्सलियों ने क्लेमोर माइन से हमला कर दिया। हमले में जवानों को मामूली चोंटे आई है। नक्सलियों द्वारा किया गया ब्लास्ट पूरी तरह से असफल रहा। इस हमले के बाद इलाके में फोर्स ने अपनी सर्चिंग तेज कर दी है। इस संबंध में DIG नक्सल रेंज डीआईजी अंकित गोयल ने कहा कि आज सुबह नक्सलियों ने हमला किया है। जवान सुरक्षित हैं। दो जवानों को मामूली चोटें पहुंची है। सर्चिंग अभियान के जरिये नक्सलियों की खोजबीन की जा रही है। पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के छठवां दीक्षांत समारोह में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह लगभग 6 बजे गढ़चिरौली के दोधराज थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सी-60 के जवान सर्चिंग पर निकले थे। उसी दौरान क्लेमोर माइन के जरिये नक्सलियों ने हमला कर दिया। जिससे दो जवान को हल्की चोटें पहुंची है। नक्सलियों ने भामरागढ़ के पामुल गौतम ब्रिज के नजदीक इस घटना को अंजाम दिया। जवानों की सतर्कता के चलते फोर्स को बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि बारिश शुरू होते ही नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम सक्रिय हो गई है। इस घटना के पीछे एक्शन टीम का ही हाथ होना माना जा रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

