Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Tuesday, April 14
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    KORBA: 3 तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी, कलेक्टर ने दिए निर्देश

    Akash TimesBy Akash Times09/08/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने तहसीलदार कोरबा, भैंसमा, दीपका को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जारी किये हैं। किसान किताब की प्रविष्टि में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर इनसे नाराजगी जाहिर की गई।

    कोरबा जिला कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। सभी राजस्व अधिकारियों को कहा गया कि जिले में नक्शा बटांकन का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें। पदस्थ प्रत्येक पटवारी प्रतिदिन 25 खसरा, नक्शा बटांकन का कार्य पूर्ण करें। उनके कार्य प्रगति की सतत् मॉनिटरिंग तहसीलदार करें। कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं आने पर संबंधित पटवारी तहसीलदार के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। अधिकारी राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गंभीरता से प्रगति लाएं। आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सभी अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्य करें।

    कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में नक्शा बटांकन में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी तहसीलदार को नक्शा बटांकन में शीघ्र प्रगति लाने कहा। प्रभारी आधिकारी भू-अभिलेख को प्रत्येक तहसील की हल्कावार समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए। प्रत्येक तहसीलदार को भुइयां में किसान किताब की प्रविष्टी हेतु आगामी 1 महीने में 10 प्रतिशत का लक्ष्य दिया गया। साथ ही साथ किसान किताब की प्रविष्टि में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर तहसीलदार भैंसमा, दीपका, कोरबा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

    कोटवारी भूमि के लिए दर्ज होगा अहस्तांतरणीय शब्द
    कोटवारी भूमि/सेवा भूमि के लिए खसरे में अहस्तांतरणीय शब्द दर्ज करने हेतु सभी तहसीलदार को निर्देशित किया गया। त्रुटि सुधार के प्रकरणों में आगामी 10 दिवस में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु सभी एसडीएम/तहसीलदार को निर्देश दिए। भू अर्जन मामले मे 1980 के बाद के भू-अर्जन के सभी प्रकरणों में जल्द से जल्द रिकॉर्ड दुरुस्ती कराने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों के लिए आवश्यक एवं महत्वपूर्ण किसान किताब की प्रविष्टि कराकर वितरित कराएं। सभी प्रकरणों की ऑनलाईन एंट्री भी गंभीरता से करने की बात कही। सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अपने कोर्ट में प्रकरणों की सुनवाई हेतु दिन निर्धारित कर समय पर सुनवाई करने कहा। सभी तहसीलदार पेशी तारीख अद्यतन करें। मसाहती ग्रामों का प्रारंभिक प्रकाशन कराया जाए।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleछात्राओं से छेड़छाड़ डॉक्टर को पड़ी भारी, पाक्सो एक्ट में पुलिस ने किया गिरफ्तार…
    Next Article NEET PG 2024: स्थगित नहीं होगी NEET PG परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने इस वजह से किया इनकार
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.