Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 29
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    नौ दिन में विमानन कंपनियों को 600 करोड़ का घाटा; दो दिन में 80 उड़ानों को फिर मिली फर्जी धमकी

    Akash TimesBy Akash Times23/10/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दिल्ली। देश में उड़ानों में बम की फर्जी धमकियों के चलते विमानन कंपनियों को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। विमानन कंपनियों के पूर्व अधिकारियों के मुताबिक, उड़ानों में व्यवधानों से नौ दिन में विमानन कंपनियों को लगभग 600 करोड़ रुपये का घाटा होने का अनुमान है। औसतन एक घरेलू उड़ान में व्यवधान से लगभग 1.5 करोड़ रुपये का खर्च आता है, जबकि एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में यह खर्च लगभग 5-5.5 करोड़ रुपये होता है।

    एक अनुमानित गणना से पता चलता है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में व्यवधान के कारण होने वाली औसत लागत लगभग 3.5 करोड़ रुपये है। इस तरह 170 से अधिक उड़ानों में व्यवधान से करीब 600 करोड़ रुपये खर्च या घाटा होने का अनुमान है। सूत्रों ने बताया कि विमान या हवाईअड्डे पर बम की धमकी मिलने की स्थिति में बम धमकी आकलन समिति (बीटीएसी) के प्रोटोकॉल में बदलाव किया गया, ताकि विभिन्न भारतीय एयरलाइनों को इंटरनेट पर लगातार मिल रही धमकियों से बेहतर तरीके से निपटा जा सके। सोमवार रात को दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पुणे, मंगलूरू, बंगलूरू और कोझिकोड के सात हवाईअड्डों पर एकत्रित हुई बीटीएसी ने तीन एयरलाइनों एअर इंडिया, विस्तारा और इंडिगो की 30 उड़ानों को भेजी गईं धमकियों को झूठा या अस्पष्ट बताया। सीआईएसएफ और संबंधित एयरलाइन सुरक्षा एजेंसियों को यात्रियों, उनके सामान और विमान की तलाशी के लिए केंद्रित सुरक्षा प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है, ताकि उड़ान की तैयारी करते समय कोई भी चूक न रह जाए।

    इंडिगो की तीन उड़ानों को सऊदी अरब, कतर में उतारा गया
    नई दिल्ली। देश की विमानन कंपनियों को मंगलवार को बीते 24 घंटों में 80 घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बम की फर्जी धमकी मिली है। सोमवार रात तक 30 और मंगलवार को 50 उड़ानों को धमकियां मिलीं। इसके चलते जेद्दा जा रही इंडिगो की तीन उड़ानों को सऊदी अरब व कतर में उतारना पड़ा। बीते दस दिनों में 170 से अधिक उड़ानों में बम की धमकी मिल चुकी है।

    सूत्रों के मुताबिक, एअर इंडिया व इंडिगो की 23-23, विस्तारा की 21 और अकासा की 12 से अधिक उड़ानों को धमकी मिली। इंडिगो प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया, बंगलूरू से जेद्दा उड़ान को कतर की राजधानी दोहा, कोझिकोड से जेद्दा उड़ान को सऊदी अरब के रियाद और दिल्ली से जेद्दा उड़ान को मदीना की ओर मोड़ दिया गया। प्रवक्ता ने कहा कि जिन अन्य उड़ानों में धमकी मिली, उनमें दिल्ली से दम्मम, इस्तांबुल से मुंबई, इस्तांबुल से दिल्ली, मंगलूरू से मुंबई, अहमदाबाद से जेद्दा, हैदराबाद से जेद्दा, लखनऊ से पुणे की उड़ान शामिल हैं। विमानन कंपनियों ने कहा, सुरक्षा एजेंसियों की ओर से तय सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

    दिल्ली पुलिस ने फर्जी धमकी में दर्ज कीं आठ एफआईआर
    दिल्ली पुलिस ने 90 से अधिक उड़ानों में बम की धमकी मामले में आठ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर तीन अकाउंट @adamlanza111, @psychotichuman और @schizobomer777 से धमकी वाले संदेश पोस्ट किए गए थे। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल एक्स व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी गतिविधियों पर नजर रख रही है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleखाना खाने के बाद 15 मिनट वॉक से होते है कई फायदे, शरीर के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी होगा बेहतर …
    Next Article मोबाइल टावर के केबिन में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.