ख़बर
LPG सिलेंडर के दाम में आएगा उछाल, जून में रेट बढ़ने की चर्चा
![](https://aakashtimes.com/wp-content/uploads/2024/05/Untitled-468.png)
दिल्ली। एक जून 2024 को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग है। हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम अपडेट होते हैं। इस बार 1 जून को ऐसा होगा या नहीं, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन यह चर्चा आम है कि चुनाव बाद एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ जाएंगे। चुनावों से पहले और बाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में हुए बदलाव पर एक नजर डालें। 1 जून 2014 को दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 905 रुपए प्रति सिलेंडर थी। आज यानी 27 मई 2024 को दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 803 रुपये और कॉमर्शियल की 1745.50 रुपये है। बता दें सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत उस समय 414 रुपए थी।