Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 15
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    कनाडा समेत कई देश खरीदना चाहते हैं वंदे भारत:डिजाइन-लागत में बेहतर; 52 सेकंड में 100kmph की रफ्तार, बुलेट ट्रेन इसके लिए 54 सेकंड लेती है

    Akash TimesBy Akash Times28/09/2024Updated:28/09/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    चिली, कनाडा, मलेशिया जैसे देशों ने भारत से वंदे भारत ट्रेनें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। इसका सबसे बड़ा कारण इसकी लागत है। भारत में वंदे भारत को 120 से 130 करोड़ रुपए की लागत में बन रही है। जबकि ऐसी ही ट्रेनों की लागत 160-180 करोड़ रुपए है।

    बात अगर स्पीड की करें तो वंदे भारत आगे है। वंदे भारत को 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 52 सेकंड लगते हैं। जबकि जापान की बुलेट ट्रेन इसके लिए 54 सेकंड लेती है। वंदे भारत का डिजाइन भी विदेशी ट्रेनों की तुलना में बेहतर है।

    न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक प्लेन की तुलना में सौ गुना कम शोर होता है, ईंधन की खपत भी बहुत कम है। भारतीय रेलवे भी अपने ट्रैक नेटवर्क और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है।

    वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत पहली बार 15 फरवरी 2019 को मेक इन इंडिया स्कीम के तहत की गई थी। इस समय देश में 102 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। वंदे भारत ट्रेनों का रूट देश के 280 से अधिक जिलों को आपस में जोड़ रहा है।

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले 10 साल में 31000 किमी से ज्यादा ट्रैक जोड़े गए हैं। 40 हजार किमी के ट्रैक और जोड़े जाने हैं। वैष्णव ने बताया कि बुलेट ट्रेन पर काम तेजी से चल रहा है।

    सिक्योरिटी के लिए रेलवे देश भर में ऑटोमैटिक ट्रेन सिक्योरिटी सिस्टम कवच पर खास ध्यान दे रहा है। ये लगभग 40 हजार किमी नेटवर्क को कवर करेगा। इसे 10000 इंजनों में लगाया जाएगा।

    कवच, असरदार और कम लागत वाली सर्टिफाइड सुरक्षा प्रणाली है। कवच लगने के बाद रेल हादसों को 80% तक कम किया जा सकता है। मंत्री ने कहा कि 10,000 लोको और 9,600 किमी ट्रैक का टेंडर जारी हो चुका है।

    • मथुरा-पलवल और मथुरा-नागदा में 632 किमी में कवच सिस्टम चालू किया गया है।
    • कोटा-सवाई माधोपुर में भी 108 किमी में कवच लगाया गया है।
    • कवच पर 426 मुख्य लोको इंस्पेक्टर्स की ट्रेनिंग के लिए इरिसेट में प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं।

    केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार (1 सितंबर) को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पहले मॉडल की झलक दिखाई। वे बेंगलुरु में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) की फैक्ट्री में ट्रेन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अगले 3 महीने यानी दिसंबर तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू हो जाएगी। ट्रेन की टेस्टिंग चलेगी। इसके बाद यात्रियों के लिए ट्रेन की लॉन्चिंग होगी।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleराहुल बोले- राममंदिर में नाच-गाना चल रहा:भाजपा का जवाब- आपकी 3 पीढ़ियां बाबर की कब्र पर सजदा कर चुकीं, अयोध्या के साधु-संत भी नाराज
    Next Article छत्तीसगढ़ में बच्ची की बेरहमी से पिटाई, VIDEO:महिला पर बच्चों को बंधक बनाकर गांजा बिकवाने का आरोप, ASP बोले- FIR दर्ज करेंगे
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.