Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 15
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    मीडिया ने किया खुलासा, अब 69 लाख 57 हजार रु.की सिलाई मशीन घोटाले की जांच होगी, आदेश जारी

    Akash TimesBy Akash Times18/06/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायतों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण करना था। जनपद पंचायत के गांव में एक ग्राम पंचायतों में 69 लाख 57 हजार रूपये स्वीकृत किया गया था। कागजों में सिलाई मशीन बांट दी गई थी, जबकि पात्र महिलाओं को सिलाई मशीन मिला ही नहीं था। गोलमाल का यह मामला मीडिया में लगातार आने लगा, अब इस मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह सचिव प्रबंध कारिणी समिति जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। सात दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराना होगा। जांच टीम का भी गठन किया गया, जिसमें तीन सदस्य शामिल किए गए हैं।
    शासन ने परित्यगयता, दिव्यांग और विधवा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की योजना बनाई है। जिसके तहत उन्हें सिलाई मशीन का वितरण किया जाना है। हर ग्राम पंचायत के 10-10 नग सिलाई मशीन पात्र महिलाओं को बांटा जाना था।जनपद पंचायत कोरबा में जरूरतमंद महिलाओं की इस योजना को भी अधिकारी ने नहीं बख्शा । बिना सिलाई मशीन बांटे ही , या यूं कहें कि कागजों में मशीन बांटकर 69 लाख 57 हजार का भ्रष्टाचार कर दिया। एक मशीन की कीमत 7 हजार 900 रूपए बताई जा रही है। 880 से अधिक सिलाई मशी की खरीदी करना बताया गया है।सूचना के अधिकार में इस गोल माल का खुलासा हुआ। भ्रष्टाचार में जनपद पंचायत कोरबा के पूर्व सीईओ की भूमिका संदेह के दायरे में है। जनपद पंचायत कोरबा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतो में सिलाई मशीन वितरण में भारी भरकम भ्रष्टाचार हुआ है।हितग्राहियों को सिलाई मशीन मिला ही नहीं है और राशि को अफसर डकार गए है। बताया जाता है कि सभी ग्राम पंचायतों में 10-10 सिलाई मशीनों का वितरण विधवा, विकलांग, परित्यगता महिलाओं को बांटा जाना था। इसके लिए डीएमएफ सामग्री पूर्ति के अंतर्गत 69 लाख 57 हजार रूपए की भारी भरकम राशि जनपद पंचायत कोरबा को जारी की गई है। इसका क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा को बनाया गया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी कोरबा ने आदेश दिया है कि उक्त कार्य के संबंध में मीडिया द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच तथा भौतिक सत्यापन पश्चात अभिमत सहित प्रतिवेदन सात दिवस के भीतर उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए जांच समिति का गठन किया गया है। उक्त आदेश 11 जून को दिया गया है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत कोरबा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतों में लगभग सभी ग्राम पंचायत में 10-10 नग सिलाई मशीन के वितरण में भारी भरकम गोलमाल हुआ है। जिसमें हितग्राहियों को सिलाई मशीन मिला ही नहीं है ऐसे ही ग्राम पंचायतों में कटकोना, कोलगा, फुलसरी, बरपाली, सिमकेंदा, सोलवा, जिलगा, श्यांग, अमलडीहा, गुरमा, चिर्रा, चचिया, मदनपुर, पसरखेत, बेला, धनगांव, जामबाहर, देववपहरी, गढ़ उपरोड़ा, सतरेंगा, अजगरबहार, चुईया, कछार, तिलाईडाड़, बड़गांव, कटबितला, कुकरीचोली, कोरकोमा, केरवा, पतरापाली, गेंराव, पताढ़ी, बड़गांव, कुदुरमाल, बुंदेली, करूमौहा, खोड्डल, बरीडीह, बगबुड़ा, मुढुनारा, भैसमा, ढोंगदरहा, रजगामार, नकटीखार, नकिया, केराकछार, गोडमा, उरगा सहित अन्य शामिल है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleट्रेन टक्कर रोधी युक्त नहीं था मार्ग, रेलवे बोर्ड ने बंगाल रेल दुर्घटना पर कहा
    Next Article दिसंबर तक मिल सकती है रायपुर से जयपुर और रांची फ्लाइट की सौगात
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.