Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 15
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    मुंबई : चेंबूर के एक घर में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

    Akash TimesBy Akash Times06/10/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुंबई के चेंबूर इलाके में सुबह-सुबह एक घर में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घर में इलेक्ट्रिक वायरिंग में आग लगने से आग तेजी से फैल गई, जिससे परिवार के लोगों को निकलने का भी मौका नहीं मिल सका। जिस मकान में आग लगी उसके नीचे दुकान है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक काफी देर हो चुकी थी।

    इस घटना में परिवार के सात सदस्य आग में बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें राजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की एक और घटना शनिवार देर रात मुंबई के शिवरी इलाके में हुई। यहां भारत इंडस्ट्रियल एस्टेट में एक केमिकल कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया।आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

    के चेंबूर में रविवार सुबह एक दो मंजिला इमारत में आग लग गई। जिस इमारत में आग लगी, उसके ग्राउंड फ्लोर पर एक दुकान थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता था। फायर ऑफिसर के मुताबिक उन्हें आग लगने की जानकारी सुबह 5.20 बजे मिली। मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। उन्होंने बताया कि आग इमारत के भूतल पर स्थित दुकान में लगी और ऊपरी मंजिल तक फैल गयी. ऊपर सो रहा परिवार आग की लपटों में घिर गया।

    काफी मशक्कत के बाज आग पर काबू पाया गया। घर में फंसे परिवार को बाहर निकाला गया। आग की लपटों में परिवार को सभी सदस्य बुरी तरह झुलस गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए राजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने परिवार के सात सदस्यों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में गीतादेवी गुप्ता (60 वर्ष), अनीता गुप्ता (39 वर्ष), प्रेम गुप्ता (30 वर्ष), मंजू प्रेम गुप्ता (30 वर्ष), विधि गुप्ता (15 वर्ष), नरेंद्र गुप्ता (10 वर्ष) और प्रेसी गुप्ता ( 6 साल)। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleइजरायल ने गाजा की मस्जिद पर की Air Strike, 18 लोगों की मौत; युद्ध की पहली वर्षगांठ मनाने जुटे थे लोग
    Next Article एसपी राजेश कुकरेजा ने संभाला कोरबा जिले का प्रभार
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.