ख़बर

नारायणपुर में मारे गए नक्सलियों पर था 63 लाख रिवॉर्ड:25 लाख इनामी समेत 8-8 लाख के 3 माओवादी शामिल; 4 महीने में 91 ढेर

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के TCOC में अब फोर्स माओवादियों पर हावी हो गई है। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नारायणपुर जिले के टेकामेटा मुठभेड़ में पुलिस ने जिन 10 नक्सलियों पर ढेर किए उन पर कुल 63 लाख का इनाम था। इनमें एक SZCM, 2 DVCM, एक ACM कैडर का नक्सली था।

इनमें सबसे ज्यादा SZCM (स्टेट जोनल कमेटी मेंबर) जोगन्ना पर 25 लाख रुपए का इनाम था। साथ ही इस पर कुल 196 मामले भी अलग-अलग थानों में दर्ज थे। इसके अलावा DVCM मल्लेश और विनय पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। मल्लेश पर कुल 43 मामले दर्ज थे, जबकि विनय पर 8 केस थे। इस मुठभेड़ में ACM रैंक की संगीता डोगे भी मारी गई है। ये 5 लाख रुपए की इनामी थी।

पुलिस ने नारायणपुर मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान कर ली है।
पुलिस ने नारायणपुर मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान कर ली है।

मारे गए 8 नक्सलियों की शिनाख्त, 2 के नाम पर संशय

मारे गए नक्सली का नाम संगठन में पद इनामी राशि
जोगन्ना SZCM 25 लाख रुपए
मल्लेश DVCM 8 लाख रुपए
विनय DVCM 8 लाख रुपए
संगीता डोगे ACM 5 लाख रुपए
सुरेश PM 8 लाख रुपए
सुष्मिता PM 2 लाख रुपए
कमली PM 2 लाख रुपए
शिनाख्त नहीं PM 2 लाख रुपए
शिनाख्त नहीं PM 2 लाख रुपए
पांडू कवासी टेकामेटा मिलिट्री कमांडर 1 लाख रुपए

नक्सलियों के पास से AK-47​​​​​​ जैसे हथियार बरामद

मारे गए नक्सलियों के पास से एक AK-47, एक इंसास, एक 303 राइफल, 1 315 राइफल, 12 बोर की एक बंदूक, 4 भरमार बंदूक और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है। इसके अलावा विस्फोटक सामग्री, IED, प्रेशर कुकर, कॉर्डेक्स तार, कंप्यूटर, प्रिंटर, जेसीबी मशीन, दैनिक घरेलू सामान, नक्सल साहित्य, सोलर प्लेट, बर्तन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

Related Articles

Back to top button