ख़बर

प्रियंका गांधी जनसभा को कर रहीं संबोधित:कहा- कोरबा की धरती जननायक-सेनानियों की है; यहां ज्योत्सना-सरोज में कांटे की टक्कर

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार (2 मई) को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच गई हैं। वे कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में जनसभा को संबोधित कर रही हैं। प्रियंका का यह दूसरा दौरा है, इससे पहले दूसरे चरण के प्रचार के लिए उन्होंने राजनांदगांव और कांकेर में चुनाव प्रचार किया था।

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी
राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी

2019 में कांग्रेस को यहां से मिली थी जीत

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से केवल 2 बस्तर और कोरबा ही कांग्रेस के पास है, बाकी 9 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। बीजेपी से इस बार पार्टी की कद्दावर नेत्री सरोज पांडेय को मैदान में है। वहीं कांग्रेस ने फिर से सांसद ज्योत्सना महंत पर ही भरोसा जताया है। ऐसे में यह सीट बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

महंत की प्रतिष्ठा का चुनाव

कोरबा लोकसभा सीट का चुनाव नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के प्रतिष्ठा का चुनाव माना जा रहा है। ज्योत्सना महंत उनकी पत्नी हैं। विधानसभा परिणाम को देखते हुए राजनीतिक जानकार इस सीट पर काटें की टक्कर का बता रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button