संसद सत्र का सोमवार (1 जुलाई) को छठा दिन है। सत्र की शुरुआत में स्पीकर ने विपक्ष के स्थगन का प्रस्ताव खारिज कर दिया, इस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।
इससे पहले विभिन्न देशों के नेताओं के निधन पर शोक जताया गया। वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई गई।
इधर राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- इस साल राष्ट्रपति का पहला संबोधन जनवरी में और दूसरा जून में था। पहला संबोधन चुनाव के लिए था और दूसरा उसकी नकल थी।

