Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, April 30
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    राहुल गांधी की ‘विजय संकल्प यात्रा’:बोले- हरियाणा को नहीं चाहिए अडाणी सरकार; प्रियंका बोलीं- प्रधानमंत्री 10 साल पुराने आरोप लगा रहे

    Akash TimesBy Akash Times30/09/2024No Comments10 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी आज सोमवार से ‘हरियाणा विजय संकल्प यात्रा’ निकाल रहे हैं। यह यात्रा नारायणगढ़ से शुरू हुई। जो अब साहा से आगे पहुंचे चुकी है। इसका समापन शाम करीब साढ़े 5 बजे कुरुक्षेत्र के थानेसर में होगा। यहां भी राहुल की जनसभा होगी। कांग्रेस नेता की यह विजय संकल्प यात्रा 2 अक्टूबर तक चलेगी।

    यात्रा की शुरुआत के वक्त अंबाला के नारायणगढ़ में जनसभा में राहुल गांधी ने कहा- ”हरियाणा में मुकाबला भाजपा-कांग्रेस का है। बाकी छोटी-छोटी पार्टियां सब BJP की हैं। अग्निवीर स्कीम जवानों की पेंशन चोरी का तरीका है।”

    प्रियंका गांधी ने कहा- ”BJP सरकार ने किसानों से MSP पर विश्वासघात किया। पहलवानों को सड़क पर बिठाया। आत्मसम्मान और न्याय से जीना है तो इस सरकार को फेंक निकालो”।

    यमुनानगर में जब राहुल गांधी जनसभा कर गाड़ी में बैठकर चल दिए तो पार्टी समर्थक उनसे मिलने के लिए टूट पड़े। इस दौरान राहुल के पर्सनल सिक्योरिटी स्टाफ और पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई।

    हरियाणा में अडाणी की सरकार नहीं चाहिए। किसानों, मजदूरों की सरकार बनेगी। जब भी मेरी जरूरत है, भाषण देना हो। आपको सिर्फ ऑर्डर देना है, आपको कहना है राहुल इधर आओ। राहुल हाजिर हो जाएगा।

    राहुल ने कहा- हरियाणा में सरकार बनेगी, तो 36 बिरादरी की सरकार बनेगी। सबकी सरकार बनेगी। सबकी बराबर भागीदारी होगी। ये जो छोटी छोटी पार्टियां हैं ये बीजेपी की पार्टी हैं। लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच में है। लड़ाई सिर्फ विचारधारा की है।

    हरियाणा की सरकार आएगी, यहां पर बदलाव आएगा। फिर दिल्ली में सरकार आएगी, तो गरीब लोगों की जेब में पैसा भेजूंगा। जहां भी मुझे मौका मिला, मैं इसे पूरा करके रहूंगा।

    राहुल गांधी ने कहा- छोटा सा उदाहरण देता हूं कि आपको। आप खेती करते हो, छोटा बिजनेस चलाते हो। आपको दबाया जाता है। अब मैं आपसे सवाल पूछता हूं, हिंदुस्तान के सबसे बड़े 250 कॉर्पोरेट्स हैं, उसमें कितने दलित, पिछड़े हैं। ये कॉर्पोरेट वाले ही कानून बनवाते हैं, उनमें कोई दलित पिछड़ा है ही नहीं। तो आपकी कौन सुनेगा।

    राहुल गांधी ने कहा- आखरी बात जो सबसे जरूरी बात। जातिगत जनगणना। मुझे ये पता लगाना है कि कौन सी जाति के कितने लोग हैं। हिंदुस्तान की सरकार 90 अफसर चलाते हैं।

    इनमें तीन अफसर ओबीसी वर्ग के हैं, उनको बड़े मंत्रालय नहीं मिलते। बड़ी मिनिस्ट्री में वही लोग आठ प्रतिशत लोग ही हैं।

    दलित 15 प्रतिशत हैं, सौ रुपए में से एक रुपए का निर्णय दलित अफसर लेते हैं। इसीलिए कांग्रेस ने कहा हम ये जानना चाहते हैं कि कितने दलित, कितने आदिवासी और कितने पिछड़े वर्ग के हैं।

    राहुल गांधी ने कांग्रेस की सात गारंटियों का भी अपने भाषण में जिक्र किया। राहुल ने कहा- हर जाति को न्याय के साथ हरियाणा में 2 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। किसान को गारंटी के साथ एमएसपी देंगे। आपका जो धान अभी नहीं खरीदा जा रहा है, वह चुनाव खत्म होते ही खरीदी जाएगा।

    राहुल ने कहा- अगर अडाणी जैसे लोगों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ हो सकता है, तो आपका भी हो सकता है।

    मोदी जी कहते हैं कि किसान का कर्जा माफ नहीं होना चाहिए, मगर फिर अडाणी का भी एक पैसा माफ नहीं होना चाहिए। अगर आपको अरबपतियों को पैसा देंगे तो इनको भी पैसा देना होगा।

    इसलिए हरियाणा में हमने तीन चार कदम लिए हैं, इन चीजों का लक्ष्य एक ही है आपके बैंक अकाउंट में पैसा डालना।

    राहुल ने कहा- सम्मान जरूरी है, लेकिन पैसे के बिना सम्मान नहीं हो सकता। जितना पैसा इन्होंने अडाणी और अंबानी को दिया है, उतना ही पैसा मैं आपकी जेब में डालूंगा। सिंपल सी बात है, आपकी जेब से कितना निकल रहा है, और कितना जा रहा है।

    लोकसभा चुनाव में हमने बात कही, कि हम चाहते हैं कि हिंदुस्तान की हर गरीब महिला के अकाउंट में एक लाख रुपए डालना है। सारे एक्सपर्ट खड़े हो गए, ऐसा नहीं हो सकता। मैंने कहा आप जो भी कहो, हम ऐसा करके रहेंगे।

    मतलब अग्निवीर की जेब से पैसा छीना गया है। किसके लिए छीना गया है। आप अडाणी की वेबसाइट पर जाइए। इजराइल की कंपनी हथियार बना रही है। उन्हीं हथियारों पर लेवल लगाता है अडाणी, उसी से सेना खरीद करती है।

    राहुल ने कहा- अडाणी मोदी जी से कहता है, मुझे ये जमीन अच्छी लग रही है। कोई पेमेंट की जरूरत नहीं। किसान को परे कर दिया जाता है।

    नया शब्द विकास, विकास के लिए जमीन चाहिए, किसानों की गरीबों की जमीन चाहिए। अमीरों की जमीन विकास के लिए नहीं चाहिए। खेत खत्म हो गए। धान नहीं खरीदा जाता, फिर आप भागते हो सेना की ओर।

    बॉर्डर पर खड़े हो जाएंगे, देश भक्ति की आगे उसे जलाएंगे। फिर मोदी जी कहते हैं नहीं भाई। उसमें भी अग्निवीर स्कीम लाए। अग्निवीर स्कीम जवानों की पेंशन चोरी करने का तरीका है।

    वीडियो कॉल चल रही है। डैलेस से वह अपने परिवार से बात कर रहा है। बात करते हुए एक छोटा सा लड़का देव कंप्यूटर के पास जाता है, कहता है पापा वापस आओ।

    क्यों, उसके जेब से हर रोज पैसा निकाला जाता है। अंबानी और अडानी जैसे लोग हिंदुस्तान के लोगों से पैसा छीनते हैं। नया कानून बनता है, कहा जाता है किसानों के लिए है।

    किसानों के लिए अगर कानून है, तो किसान सड़क पर क्यों आए। किसान जानता है कि अब एक और तरीके से पैसा छीना जाएगा। जमीन ले लेते हैं।

    राहुल ने आगे कहा- युवकों ने मुझे बताया कि दस साल के लिए हम अपने परिवार से नहीं मिल पाएंगे। अगर वापस गए तो अमेरिका नहीं आ पाएंगे। अमेरिका पहुंचने के लिए पचास लाख रुपए लगे। खेत बेच दिया, लोन लिया। 2 प्रतिशत पर लोन लिया। क्योंकि हरियाणा उनको रोजगार नहीं देता। कहां गए ये पचास लाख। फिर मैं वापस आया, करनाल गया।

    किसान कहता है धान खरीदा नहीं जा रहा। कोई कहता है कि मुझे रोजगार नहीं मिल रहा। अभी अमेरिका गया, वहां छोटे से कमरे में, उसके अंदर पन्द्रह बीस हरियाणा के युवा। मैंने पूछा कि ये अमेरिका में क्यों बैठे हैं, ये हरियाणा से क्यों भागे।

    उनसे मैंने पूछा कि हरियाणा में क्या कमी है कि आप गए। कहते हैं हम गए नहीं, जान पर खेलकर गए, पहले हम टर्की गए, फिर कजाकिस्तान गए, वोट गए। हमारे दोस्त मर गए, जंगल में माफिया के लोगों को गोली मार दी।

    वहां एक साथ खाना पका रहे हैं। एक मुझे कहता है कि मैं ट्रेलर में रहता हूं। हर रोज कोई मुझे पीट देता है। वह ड्रग्स लेते हैं और रात को मुझे मारते हैं। कोई कहता है मेरा एक्सीडेंट हो गया, पेट बाहर निकल आया है।

    राहुल ने कहा- आपको ये पूछना है। अगर जेब से पैसा निकल रहा है, तो कैसे निकल रहा है। अगर जेब में आ रहा है तो कैसे डाला जा रहा है। आप सोचिए, अडाणी जी के बारे में सोचिए वह सुबह उठते हैं, खेत में मेहनत नहीं करते।

    फावड़ा नहीं चलाते, छोटे बिजनेस में काम नही करते। अच्छा खाना खाते हैं। महलों में रहते हैं। चौबीस घंटे उनके अकाउंट में पैसा आता है। नॉन स्टॉप।

    जैसे सुनामी आती है वैसे ही उनके बैंक अकाउंट में पैसा घुस रहा है। जितना पैसा उनके अकाउंट में जा रहा है, उतना ही पैसा आपकी जेब से तूफान जैसे निकल रहा है।

    राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- मैं सबका भाषण सुन रहा था। प्रियंका ने बात की, हुड्‌डा जी ने बात की, सैलजा जी ने बात की। हर भाषण में सम्मान शब्द का प्रयोग किया गया। सम्मान जरूरी है। सही बात है।

    मगर उतनी ही जरूरी बात जेब में हमारे लोगों की जेब में कितना पैसा जा रहा है, और कितना पैसा खींचा जा रहा है। आपका सम्मान हो, मोदी जी चौबीस घंटा रिस्पेक्ट करें, लेकिन पैसा निकलता रहे, सम्मान होगा, भूखे मर जाएंगे।

    मगर मेरे लिए उतना ही जरूरी सवाल कि हमारे गरीब लोगों की जेब में शिक्षा के लिए स्वास्थ्य के लिए, भविष्य के लिए, बैंक अकाउंट में कितना पैसा है।

    प्रियंका गांधी ने कहा- इस संविधान को बदलने की जो बात करते हैं, उनको आप बदल डालिए। ये सम्मान की लहर है, इसको और मजबूत बनाइए। भाजपा जा रही है, कांग्रेस आ रही है।

    ये कांग्रेस के नेता जमीनी नेता है। मेरे बड़े भाई जिन्होंने देश में यात्रा निकाली। इससे बड़ा समर्पण क्या होगा। ये दिन रात आपके सम्मान के लिए बैठे हैं। सब आपके लिए ही समर्पित हैं।

    महंगाई इतनी बढ़ गई है कि लोग परेशान हैं। इसके बाद भी ये लोग वहीं पुरानी बातें करते हैं। एक भी नई स्कीम नहीं निकाली। परिवार पहचान पत्र जरूर निकाला है, जो लोगों के लिए परेशानी का कार्ड बन गया है।

    सैलजा जी ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की लहर है। ये आपके सम्मान की लहर है। अब समय आया है, संविधान के द्वारा जो वोट का अधिकार दिया गया है। इसको सावधान से इस्तेमाल करें। आपको बंटने की जरूरत नहीं है।

    प्रियंका ने कहा- आत्मसम्मान से जीना है, न्याय चाहिए, तो इस सरकार को फेंक निकालो, हटा दो। कुछ नहीं मिला है आपको इस सरकार से। सिर्फ बड़ी बड़ी बातें। यहां प्रधानमंत्री आते हैं फिर वही बातें करते हैं। दस सालों में इन्होंने कुछ नहीं किया।

    प्रियंका ने कहा- पहलवानों को देखिए, इनके साथ क्या किया गया। हमारा ये सम्मान रखते हैं। मैं जानती हूं गांव-गांव का बच्चा मेहनत करके स्पोर्ट्स में आगे बढ़ता है। उनके साथ क्या किया गया। सड़क पर बिठाया गया।

    प्रधानमंत्री के पास पांच मिनट का समय नहीं था कि उनसे मिल लें। आपने ओलिंपिक में देखा क्या हुआ। आप लड़ने वाले लोग हैं, महंगाई से लड़ रहे हो, सरकार कुछ नहीं कर रही है। जहां देखो स्कैम और कुछ नहीं।

    प्रियंका गांधी ने कहा- यहां पर इतनी बेरोजगारी है, ये बताने की जरूरत है। यहां के नौजवान कर्मठ है, हम बड़े शहरों में देखते हैं कि हरियाणा के युवा वहां जा रहे हैं। लेकिन अपने प्रदेश में जो सरकार चल रही है, उसने इसका भी सम्मान नहीं किया। अग्निवीर जैसी स्कीमें मिलीं, जिससे आपको बताया गया कि शहीद होने के बाद भी आपको कुछ नहीं मिलेगा। फिर बेरोजगारी से लड़ना पड़ेगा।

     

    प्रियंका ने कहा- 10 सालों से आपके प्रदेश में भाजपा की सरकार रही है, आपको इसके बदले में क्या दिया। आपको अपमानित किया। किसान पूरे देश का अन्नदाता है, तीन काले कानून लाए ये, आप खड़े रहे, लाठियां मिली।

    आपको कहा गया था कि एमएसपी देंगे। आपके साथ विश्वासघात हुआ।

    प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- आप सबको मेरा राम-राम। देखिए ये हरियाणा की धरती है, महाभारत की धरती है। भगवान श्रीकृष्ण ने यही से गीता का उपदेश दिया। यही से एक संदेश हमेशा के लिए यहां से उठा, न्याय का संदेश।

    आपने हमेशा इस देश की रक्षा की है। यहां के किसानों ने, जवानों ने, खिलाड़ियों ने, पूरे देश का सम्मान रखा। देश के हित का सम्मान किया। आप अपने बच्चों को पालते पोसते हैं, आपके ही बच्चे सरहद पर जाकर देश की सुरक्षा करते हैं। हर पल हरियाणा के बच्चों ने पूरे देश का सम्मान सुरक्षित रखा है।

    भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा- राहुल जी अपने भाषण में सब कुछ बता देंगे। जब उन्होंने यहां से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की तो उन्हें असली ताकत मिल गई है। पूर्व सीएम ने कहा कि हरियाणा में जो सरकार है। वही सरकार दिल्ली में भी है। इसलिए कांग्रेस आ रही है और भाजपा जा रही है। यहां से कांग्रेस की जीत से पूरे देश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनेगा।

    सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा, जब राहुल गांधी ने यहां से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, तब आपने कांग्रेस में नई जान फूंकी थी। आज हम उसका परिणाम देख रहे हैं, हरियाणा में कांग्रेस की लहर है। आपने मोदी जी को केंद्र में घेर लिया है। जुमलेबाजी अब साबित हो गई है। लोग उस समय का इंतजार कर रहे हैं, जब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Article‘ये कॉफी शॉप नहीं, कोर्ट है’, वकील के Yeah… Yeah… बोलने पर भड़के CJI, डांट सुनते ही मराठी में देने लगा दलील
    Next Article कवर्धा शिवप्रसाद मौत मामला…HC में हुई सुनवाई:याचिकाकर्ता को MP के ज्यूरिडिक्शन में केस फाइल करने की दी छूट; रिपोस्टमॉर्टम की है मांग
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.