ख़बर

रेप किया, तलवारें लहराते घर से घसीटकर ले गए:पिता का पैर, भाई का हाथ तोड़ा; चीख सुनकर मोहल्ले वालों ने घेरा तब लड़की को छोड़ा

अशोकनगर में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म कर एक लड़के ने वीडियो बनाया। उसे बदनाम किया। फिर लड़की का रिश्ता कहीं और तय होने पर साथियों के साथ तलवारें लहराते हुए लड़की को बुधवार शाम 6 बजे घर से उठा लिया। विरोध करने पर लड़की के पिता का एक पैर और भाई का एक हाथ तोड़ दिया। मां को भी बुरी तरह पीटा।

लड़की और परिजन के चीखने पर मोहल्ले की भीड़ इकट्ठा हो गई। शुरू में आरोपियों ने मोहल्लेवालों को भी धमकाया। बाद में बढ़ती भीड़ देखकर आरोपी लड़की को छोड़ भाग खड़े हुए। लड़की के परिजन और उससे सगाई करने वाले परिवार को भी धमकी दी। इस दौरान आरोपी तलवारें और लोहे की रॉड लहराते रहे।

दो समुदाय, इसलिए राजनीति गर्म

मुख्य आरोपी कालू उर्फ सलीम पुत्र आबिद खान है। पुलिस के केस दर्ज करने में आनाकानी की। बुधवार देर रात को हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता के अलावा उसके पिता की शिकायत पर एक दूसरा प्रकरण भी दर्ज किया, जिसमें मुख्य आरोपी कालू के अलावा जोधा, समीर और शाहरुख को आरोपी बनाया गया है।

आरोपियों ने रेप पीड़िता की शादी तय होने पर तांडव मचाया। तलवारें लहराते हुए उसे घर से घसीटकर ले गए। पिता का पैर और भाई का हाथ तोड़ दिया।
आरोपियों ने रेप पीड़िता की शादी तय होने पर तांडव मचाया। तलवारें लहराते हुए उसे घर से घसीटकर ले गए। पिता का पैर और भाई का हाथ तोड़ दिया।

पीड़िता बोली- उसने मेरे साथ गलत किया

पीड़िता ने रोते हुए बताया कि आरोपी ने कई बार उसके साथ गलत काम किया है। परिजन 6-7 घंटे थाने में रहे। फिर रिपोर्ट दर्ज की। परिजन 8 बजे सिटी कोतवाली थाना पहुंच गए। करीब 1 बजे केस दर्ज हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button