ख़बरराष्ट्रीय

Runway पर एक साथ 2 विमानों की टेक-ऑफ और लैंडिंग, मरते-मरते बचे 250 यात्री

मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट International Airport पर बड़ा हादसा टल गया। इंडिगो और एयर इंडिया के विमान रनवे पर एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। स्थिति दोनों की टकराने से बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट ने एयरपोर्ट रनवे पर लैंडिंग कर रही थी, जबकि एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के लिए रनवे पर दौड़ रही थी।

 मुंबई घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में रनवे पर बड़ा हादसा टल गया। हुआ यूं कि इंडिगो फ्लाइट 5053 को रनवे 27 पर उतरना था, जबकि एयर इंडिया की फ्लाइट 657 ने उस वक्त तक उड़ान नहीं भरी थी। एयर इंडिया विमान को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरनी थी।

Air India इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि एयर इंडिया का विमान रनवे पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इंडिगो का विमान पीछे से लैंडिंग कर रहा है। हालांकि जब तक इंडिगो की फ्लाइट एयर इंडिया विमान के करीब जाती, तब तक वह उड़ान भर चुकी थी। वीडियो से समझा जा सकता है कि बड़ा हादसा हो सकता था।

इस दुर्घटना के बारे में एयर इंडिया और इंडिगो से संपर्क किया गया। जिसमें इंडिगो का जवाब आया है। इंडिगो के मुताबिक, “8 जून 2024 को इंदौर से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6053 को मुंबई एयरपोर्ट पर ATC द्वारा लैंडिंग की मंजूरी दी गई। पायलट इन कमांड ने एप्रोच और लैंडिंग जारी रखी और ATC के निर्देशों का पालन किया। इंडिगो के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button