Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 15
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    सेक्स स्कैंडल केस- प्रज्वल रेवन्ना 35 दिन बाद भारत लौटे:बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ही SIT ने अरेस्ट किया, कोर्ट में आज पेशी

    Akash TimesBy Akash Times31/05/2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना 35 दिन बाद गुरुवार रात जर्मनी से भारत पहुंचे। बेंगलुरु के कैम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के बाद रात करीब 1 बजे SIT ने उन्हें कस्टडी में ले लिया। प्रज्वल को टीम CID ऑफिस ले गई, जहां उन्हें रातभर रखा गया।

    शुक्रवार को पूछताछ से पहले SIT प्रज्वल को बॉरिंग और लेडी कर्जन हॉस्पिटल में मेडिकल के लिए ले गई। वहीं, उनके वकील अरुण भी CID ऑफिस पहुंच गए हैं।

    मेडिकल के बाद प्रज्वल को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। यहां पुलिस उनकी कस्टडी की मांग करेगी।

    प्रज्वल हासन लोकसभा सीट से JDS के उम्मीदवार हैं। उनके खिलाफ 3 महिलाओं से यौन उत्पीड़न के 3 मामले दर्ज हैं। वे 26 अप्रैल को वोटिंग के बाद जर्मनी चले गए थे।

    पोटेंसी टेस्ट करवा सकती है जांच एजेंसी
    न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक SIT समय-समय पर प्रज्वल का पोटेंसी टेस्ट कराने पर भी विचार कर रही है। बलात्कार का आरोपी पीड़ित पर यौन हमला करने में सक्षम है या नहीं, यह पता लगाने के लिए टेस्ट किया जाता है। फोरेंसिक टीम प्रज्वल का ऑडियो सैंपल भी लेगी, जिससे पता लगाया जा सके कि वायरल वीडियो में सुनाई रही आवाज प्रज्वल की है या नहीं।

    भारत आने से पहले प्रज्वल ने सेशंस कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी लगाई गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

    प्रज्वल की यह तस्वीर 30-31 मई की रात बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट से बाहर निकलने के दौरान की है।
    प्रज्वल की यह तस्वीर 30-31 मई की रात बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट से बाहर निकलने के दौरान की है।

    27 मई को प्रज्वल ने VIDEO जारी किया था
    कर्नाटक में सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना ने 27 मई को वीडियो जारी करके कहा- ‘मैं 31 मई को SIT के सामने पेश हो जाऊंगा। मेरे खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे हैं। मुझे अदालत पर भरोसा है और विश्वास है कि मैं अदालत के जरिए झूठे मामलों से बाहर आऊंगा।’

    प्रज्वल रेवन्ना ने 27 मई को जारी वीडियो में कहा था- मैं 31 मई को SIT के सामने पेश हो जाऊंगा। मेरे खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे हैं।
    प्रज्वल रेवन्ना ने 27 मई को जारी वीडियो में कहा था- मैं 31 मई को SIT के सामने पेश हो जाऊंगा। मेरे खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे हैं।

    दादा देवगौड़ा ने भारत लौटने की चेतावनी दी थी
    प्रज्वल का भारत लौटने का बयान वाला वीडियो पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और उनके दादा की 23 मई को दी चेतावनी के 3 दिन बाद आया था।

    देवगौड़ा ने कहा था कि प्रज्वल भारत लौट आएं और जांच का सामना करें। इस मामले की जांच में हमारे परिवार की तरफ से कोई दखलअंदाजी नहीं की जाएगी।

    देवगौड़ा ने कहा था कि मैं प्रज्वल से रिक्वेस्ट नहीं कर रहा, बल्कि चेतावनी दे रहा हूं। अगर वे इस चेतावनी को नहीं मानता है तो उसे मेरा और पूरे परिवार का गुस्सा झेलना पड़ेगा।

    उस पर लगे आरोपों को कानून देखेगा, लेकिन अगर वह मेरी बात नहीं सुनेगा तो हम उसे अकेला छोड़ देंगे। अगर उसके मन में मेरे लिए इज्जत है तो उसे तुरंत लौट आना चाहिए।

    प्रज्वल ने कहा- अपने माता-पिता, दादा से माफी मांगता हूं
    प्रज्वल ने कन्नड़ टीवी चैनल को भेजे एक वीडियो में कहा था, ‘मैं सबसे पहले अपने माता-पिता, अपने दादा, कुमारस्वामी और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और राज्य के लोगों से माफी मांगता हूं।

    मैं यह नहीं बता रहा हूं कि मैं कहां हूं। जब (अप्रैल) 26 तारीख को चुनाव हुए, तो मुझ पर कोई केस नहीं था। तब कोई SIT नहीं बनी थी। मेरी विदेश यात्रा पहले से तय थी।

    इसलिए मुझे यूट्यूब और समाचारों के माध्यम से इसके बारे में पता चला, फिर मेरे एक्स अकाउंट के माध्यम से मुझे SIT का नोटिस भी दिया गया। पेश होने के लिए 7 दिन का समय है।’

    क्या है कर्नाटक सेक्स स्कैंडल

    • प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ उनके घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। 26 अप्रैल को बेंगलुरु में पब्लिक प्लेसेस में कई पेन ड्राइव मिलीं।
    • दावा किया गया कि पेन ड्राइव में 3 हजार से 5 हजार वीडियो हैं, जिनमें प्रज्वल को कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करते देखा गया। महिलाओं के चेहरे भी ब्लर नहीं किए गए।
    • मामला बढ़ने पर राज्य सरकार ने SIT बनाई। प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत तीन FIR दर्ज की गईं।
    • SIT ने जांच में खुलासा किया कि प्रज्वल ने 50 से ज्यादा महिलाओं का सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था। इनमें 22 साल से 61 साल तक की महिलाएं हैं।
    • 50 में से करीब 12 महिलाओं से जबर्दस्ती संबंध बनाए गए, यानी उनका रेप हुआ। बाकी महिलाओं को अलग-अलग तरह का लालच देकर सेक्शुअल फेवर लिया।
    • प्रज्वल ने किसी को सब-इंस्पेक्टर, किसी को तहसीलदार तो किसी को फूड डिपार्टमेंट में नौकरी दिलवा दी।
    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleहादसे में युवक की दर्दनाक मौत, 2 लोग बाल-बाल बचे
    Next Article 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग कल:वाराणसी से PM मोदी मैदान में; कंगना, रवि किशन, पवन सिंह समेत 4 एक्टर भी चुनाव लड़ रहे
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.