ख़बर

: काउंटिंग के शुरुआती रुझान में ही स्टॉक मार्केट हुआ क्रैश, सेंसेक्स 2700 अंक टूटा,अडानी के शेयर धड़ाम! जानें क्यों

आज शेयर बाजार लाल निशान पर खुला है। बीते दिन की बढ़त को लगभग खोकर दोनों सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

शेयर बाजार में आज सुबह से भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार गिरावट के साथ खुला है। वहीं सेंसेक्स अभी सुबह 10 बजे के करीब 1600 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 74,808.62 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 22,757.10 के स्तर पर है। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आज सुबह से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इस बीच बाजार में सुबह से ही भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

शेयरों में बिकवाली

अडानी ग्रुप के शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में लोअर सर्किट लग गया है। अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में गिरावट के चलते निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शेयरों में गिरावट के बीच गौतम अडानी की नेटवर्थ को भी झटका लगा है। इसमें भी गिरावट आई है।आज अडानी ग्रीन 5 फीसदी गिरावट के साथ 1932 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। अडानी पावर में 6 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 8.20 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 9.17 फीसदी, अडानी विल्मर में 5.6 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन में 8 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी में 8.90 फीसदी, अडानी टोटल गैस में 9 फीसदी, अंबुजा सीमेंट में 9 फीसदी और एनडीटीवी के शेयर में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button