ख़बर

छत्तीसगढ़ में छात्राओं ने की स्कूल में बीयर पार्टी:जन्मदिन सेलिब्रेट कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तस्वीरें-VIDEO, जांच टीम पहुंची, तो लोगों ने किया हंगामा

बिलासपुर में पहली बार छात्राओं के स्कूल के क्लास रूम में बीयर पार्टी करने का मामला सामने आया है। जन्मदिन मनाने छात्राओं ने यह पार्टी आयोजित की थी। जिसका उन्होंने खुद ही इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो भी शेयर किया था। मामला मस्तूरी क्षेत्र के भटचौरा स्कूल का है।

इसकी जानकारी लगते ही शिक्षा विभाग ने प्राचार्य और शिक्षकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। इसे लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों ने स्कूल जाकर जमकर हंगामा भी किया। इससे पहले प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों के शराब पीने के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।

जांच करने स्कूल पहुंची टीम तो लोगों ने किया हंगामा।
जांच करने स्कूल पहुंची टीम तो लोगों ने किया हंगामा।

स्कूल की छात्रा का था जन्मदिन

दरअसल, 29 जुलाई को भटचौरा के हायर सेकेंडरी स्कूल में एक छात्रा का जन्मदिन दिन था। तब उसने क्लास रूम में जन्मदिन सेलिब्रेट किया। केक काटा, फिर कोल्ड्रिंक्स और बीयर भी पिया। छात्राओं ने बकायदा इसकी तस्वीरें ली और वीडियो भी बनाए। जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

क्लास रूम में जन्मदिन केक काटा, फिर कोल्ड्रिंक्स और बीयर भी पिया।
क्लास रूम में जन्मदिन केक काटा, फिर कोल्ड्रिंक्स और बीयर भी पिया।

जांच टीम तो लोगों ने किया हंगामा

वायरल तस्वीर में छात्राओं के हाथों में डिस्पोजल और बीयर की बोतल नजर आ रही हैं। जिसे जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेजकर जांच और कार्रवाई करने की मांग की। जिसके बाद DEO टीआर साहू के निर्देश पर सोमवार को सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी और अन्य अधिकारी स्कूल पहुंचे।

इस दौरान आसपास के स्थानीय लोगों के साथ महिलाएं भी स्कूल पहुंच गईं। उन्होंने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि, वो अपने बच्चों को स्कूल पढ़ने के लिए भेजते हैं। लेकिन, यहां तो प्राचार्य और शिक्षक बच्चों से शराबखोरी करा रहे हैं। उनके संरक्षण में बच्चियां क्लास रूम में बीयर पार्टी कर रही हैं। उन्होंने दोषी प्राचार्य और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

Related Articles

Back to top button