ख़बर

तापमान 46.4 डिग्री पहुंचा, लू के चलते समर कैंप बंद:छत्तीसगढ़ का दूसरा गर्म शहर बिलासपुर, छांव में बैठकर ड्यूटी करेंगे ट्रैफिक पुलिस

बिलासपुर में मई में दूसरी बार तापमान 46.4 डिग्री पहुंच गया है, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। बेचैन करने वाली गर्मी से लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी ने लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है। गर्म हवाओं के साथ हीटवेव और लू जैसी स्थिति है। छत्तीसगढ़ का दूसरा गर्म शहर बना हुआ है।

कलेक्टर ने लू के हालात को देखते हुए समर कैंप बंद कर स्कूली बच्चों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, एसपी रजनेश सिंह ने भरी दोपहरी में चौक-चौराहों पर तैनात जवानों को छांव में बैठकर ड्यूटी करने को कहा है। इसके साथ ही सभी थानों में जवानों और फरियादियों के लिए प्याऊ घर खोलने के निर्देश दिए हैं।

जिले में लू चलने की प्रबल संभावना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार, उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल और सिक्किम होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 31 मई को एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना हैं।

प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट संभावित है लेकिन विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः चरम उत्तर और चरम दक्षिण भाग संभावित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button