छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में क्रमोन्नति का इंतजार खत्म 89 अफसरों को दिया जायगा सीनियर ग्रेड का वेतन

छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले 89 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को क्रमोन्नति दी गई है। इसमें संयुक्त, डिप्टी और अपर कलेक्टर रैंक के अधिकारी हैं। आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी किया गया है। इसमें राजभवन की एक अफसर का भी नाम है। जशपुर, बलरामपुर, बीजापुर समेत लगभग सभी प्रमुख जिलों के अधिकारी हैं।

यह समयमान वेतनमान तब दिया जाता जब कर्मचारी की आवश्यक योग्यता होने पर भी पदोन्नति नहीं मिल पाती। ऐसे में उन अफसरों लिए क्रमोन्नति/समयमान वेतनमान का प्रावधान किया गया है। इसमें कर्मचारी का वेतनमान प्रमोशन वाले पद का मिलता है, लेकिन वो उसी पद में रहता है। लम्बे समय से कई कर्मचारी संगठन क्रमोन्नति की मांग कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button