ख़बर

मुंबई में सलमान की कार पर हमले की साजिश थी, बिश्नोई गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार; पाकिस्तान से हथियार मंगवाने वाले थे

मुंबई में एक्टर सलमान खान पर हमले की एक और साजिश का खुलासा हुआ है। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि इन्होंने मुंबई के पनवेल में सलमान की कार पर हमला करने की योजना बनाई थी। इसके लिए पाकिस्तानी सप्लायर से हथियार मंगवाने वाले थे।

गिरफ्तार लोगों की पहचान धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​नहवी, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ ​​जावेद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button