Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 22
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    इस बार नवरात्र में बन रहा विशेष संयोग पालकी पर सवार होकर आएंगी मां अम्बे

    Akash TimesBy Akash Times01/10/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शारदीय नवरात्र विशेष संयोग लिए हुए रहेगा। मां अंबे अपने भक्तों के बीच पालकी पर सवार होकर आएंगी तो मुर्गे की सवारी कर लौटेंगी। पंचांग के अनुसार नवरात्र में अष्टमी युक्त नवमी और नवमी युक्त दसमीं आ रही है, यानी एक ही दिन अष्टमी और नवमी का समय रहेगा। वहीं 12 अक्टूबर को नवमी और दसवीं मनाई जाएगी।

    शारदीय नवरात्र की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को देर रात 12 बजकर 18 मिनट से शुरू होगी और 4 अक्टूबर को देर रात 2 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी। ज्योतिषी पं. दशरथनंदन द्विवेदी के अनुसार पहले दिन यानी घटस्थापना पर दुर्लभ इंद्र योग बना रहा है। इसका समापन 4 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 24 मिनट पर होगा। इसके अलावा, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर शिववास योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन भगवान शिव कैलाश पर जगत की देवी मां गौरी के साथ विराजमान रहेंगे। इन योग में जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा करने से सकल मनोरथ सिद्ध होंगे, ऐसी मान्यता है।

    घटस्थापना सुबह से दोपहर तक शारदीय नवरात्रि पर घटस्थापना मुहूर्त 3 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक है, जबकि अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक है। इन दोनों शुभ योग समय में घटस्थापना कर देवी मां की पूजा का विधान शुरू किया जा सकता है।

    महालया कल, धरती पर देवी मां का आगमन होगा मान्यता है कि मां दुर्गा का आगमन नवरात्र से एक दिन पहले अर्थात पितृ पक्ष के अंतिम श्राद्ध के दिन होता है, जिसे महालया कहा गया है। यह दिन मां दुर्गा के धरती पर आगमन का होता है। इसी दिन देवी दुर्गा अपनी मायके (पृथ्वी) की ओर यात्रा प्रारंभ करती हैं, जिसे दुर्गा पूजा की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस साल पितृ पक्ष का आखिरी दिन 2 अक्टूबर को है। इसलिए महालया 2 अक्टूबर को ही है। इसे महालया अमावस्या या सर्व पितृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

    केदारनाथ मंदिर के स्वरूप में नजर आएगा पूजा पंडाल दुर्गा पूजा उत्सव समिति अमरैय्यापारा इस बार 31वें वर्ष पूजा पंडाल स्थापित कर देवी मां की आराधना की तैयारी कर ली है। शिवनारायण साहू के निर्देशन में कोलकाता के कारीगरों द्वारा दुर्गा पूजा उत्सव समिति अमरैय्यापारा के 31वें वर्ष के उपलक्ष्य में पंडाल को केदारनाथ मंदिर का स्वरूप दिया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष उदय कुमार सिंह व सचिव प्रणव डे ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में नवमी को 11 अक्टूबर को देवी जागरण विजय बहादुर सिंह व टीम द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में मां ने बेटी-बेटे को जहर देकर खुद पीया:बच्चे की मौत, महिला और बच्ची की हालत गंभीर; घटना का कारण स्पष्ट नहीं
    Next Article गरियाबंद में 100 रुपए के लिए युवक की पीट-पीटकर हत्या:चोरी करने का भी था शक, डॉक्टर बोलीं- अधिक शराब पीने से गई जान
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.