Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Saturday, June 27
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में मां ने बेटी-बेटे को जहर देकर खुद पीया:बच्चे की मौत, महिला और बच्ची की हालत गंभीर; घटना का कारण स्पष्ट नहीं

    Akash TimesBy Akash Times01/10/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार सुबह मां ने अपने 2 बच्चों को जहरीला पदार्थ पिला दिया और फिर खुद भी पी लिया। इसमें 4 साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि मां और बेटी की हालत गंभीर है। मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के बुंगेली गांव का है।

    मृत बच्चे का नाम शिवम कश्यप (4) है। मां संगीता कश्यप और बेटी शिवानी कश्यप (7) को पहले कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया है। घटना का कारण अभी सामने नहीं आया है।

    कोरबा में जहर पीने से मां की हालत नाजुक है। ऑक्सीजन सपोर्ट में इलाज चल रहा है।

    जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान संगीता का पति मधु कश्यप किसी काम से घर से बाहर था। इसी दौरान संगीता ने सामूहिक खुदकुशी का प्रयास किया। ये नहीं पता चला है कि तीनों ने क्या पीया है। पड़ोसियों ने तीनों को बेसुध हालत में देखा।

    पड़ोसियों ने बताया कि, तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। छोटा बेटा होश में नहीं था। बेटी भी गंभीर हालत में थी। तीनों को कटघोरा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने मां-बेटी को ऑक्सीजन सपोर्ट में रेफर कर दिया।

    कोरबा में मां-बेटी को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती।
    कोरबा में मां-बेटी को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती।

    संगीता कश्यप की चाची जानकी बाई ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते जहर खाने की बात सामने आई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है। जानकी बाई का कहना है कि उसे विवाद को लेकर कुछ पता नहीं है। ग्रामीण और पड़ोसी भी कुछ नहीं कह रहे हैं।

    बांकीमोंगरा थाना प्रभारी तेज यादव ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से ग्रामीणों और आसपास के लोगों से घटनाक्रम की जानकारी ले रही है। परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। अभी जहर किस वजह से पीए हैं जानकारी सामने नहीं आई है।

    छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 2 बहनों ने जहर खा लिया, जिससे छोटी बहन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर पर बॉयफ्रेंड के साथ पकड़े जाने की वजह से दोनों ने जहर खाया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दोनों के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

    दुर्ग में एक पुलिसकर्मी ने शनिवार रात खुदकुशी कर ली। पुलिस लाइन स्थित अपने घर में उसने जहर खा लिया। मां ने रोते हुए बड़े अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि, वह अधिकारियों की प्रताड़ना से परेशान था। RI उसकी आमद नहीं ले रहे थे।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा में धान की फसल के बीच बैठा मिला मगरमच्छ:खेत में काम करते समय किसान ने देखा; वन विभाग ने किया रेस्क्यू
    Next Article इस बार नवरात्र में बन रहा विशेष संयोग पालकी पर सवार होकर आएंगी मां अम्बे
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.