Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, April 16
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    3 फ्लाइट-एक ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी:एअर इंडिया की उड़ान दिल्ली डायवर्ट, इंडिगो के 2 विमान की भी जांच

    Akash TimesBy Akash Times14/10/2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुंबई से उड़ने वाली तीन फ्लाइट में सोमवार (14 अक्टूबर) को बम की धमकी दी गई। पहली फ्लाइट मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की है। सूचना मिलते ही विमान को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। विमान फिलहाल दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर खड़ा है। विमान में 239 पैसेंजर्स सवार हैं।

    दूसरी फ्लाइट इंडिगो की 6E-1275 है, यह मुंबई से मस्कट जाने वाली थी। तीसरी फ्लाइट इंडिगो की 6E 56 है। यह मुंबई से जेद्दाह जाने वाली थी। इन दोनों विमानों को आइसोलेशन बे में रखकर जांच की जा रही है। सभी पैसेंजर्स को फिलहाल विमान से उतार दिया गया है। इधर, मुंबई-हावड़ा मेल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई। हालांकि, जांच के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया।

    पिछले 5 दिनों में फ्लाइट में बम की धमकी का यह दूसरा मामला है। 9 अक्टूबर को लंदन से दिल्ली आ रही विस्तारा की फ्लाइट UK18 में बम की सूचना थी। फ्लाइट के दिल्ली पहुंचने से करीब साढ़े 3 घंटे पहले एक यात्री ने प्लेन के टॉयलेट में धमकी भरा टिश्यू पेपर देखा। उसने क्रू मेंबर को सूचना दी। फ्लाइट में करीब 300 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। जांच के चलते पैसेंजर्स करीब 5 घंटे एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे।

    एअर इंडिया फ्लाइट में बम की धमकी के बाद पैंसजर्स को बाहर निकाला गया।
    एअर इंडिया फ्लाइट में बम की धमकी के बाद पैंसजर्स को बाहर निकाला गया।

     कोलकाता जा रहे एयर इंडिया के विमान को तकनीकी समस्या के कारण सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा। सुबह फ्लाइट नंबर AI 100 में उड़ान भरने के तुरंत बाद समस्या का पता लगते ही इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा की गई।

    एयर इंडिया यात्रियों के लिए जल्द से जल्द दूसरे विमान की व्यवस्था कर रही है। साथ ही फ्लाइट कैंसिलेशन पर पूरे पैसे रिटर्न करने की भी पेशकश की गई है। विमान में सवार कुल यात्रियों की संख्या की जानकारी नहीं मिली है।

    1 और 2 जून को लगातार दो दिन मुंबई एयरपोर्ट पर दो फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।
    1 और 2 जून को लगातार दो दिन मुंबई एयरपोर्ट पर दो फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

     

    एअर इंडिया की मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही फ्लाइट 657 में बम की धमकी मिली थी। विमान तिरुवनंतपुरम पहुंच चुका था। तभी पायलट ने बम की सूचना दी। फ्लाइट में 135 पैसेंजर्स सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित की गई थी। फ्लाइट को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। जांच में कुछ नहीं मिला।

    अकासा एयर की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट और इंडिगो की चेन्नई-कोलकाता फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी। अकासा एयर की फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया था। फ्लाइट में एक बच्चा और 6 क्रू मेंबर्स सहित 186 पैसेंजर्स सवार थे। दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने के बाद फ्लाइट में सिक्योरिटी अलर्ट मिला था। इसके बाद सुबह 10:13 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सेफ लैंडिंग कराई गई।

    पेरिस से 306 लोगों को लेकर मुंबई जा रही विस्तारा की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर पूर्ण इमरजेंसी घोषित कर दी गई। 2 जून की सुबह 10.19 बजे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

    1 जून: चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-5314 में बम की अफवाह फैली थी। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी डिक्लेयर करके फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई। इसमें 172 पैसेंजर्स थे। हालांकि, फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

    मई में फ्लाइट में बम की धमकी से जुड़े दो मामले

    यह तस्वीर 28 मई की है। इसमें फ्लाइट क्रू और पैसेंजर्स इमरजेंसी गेट से बाहर निकलते दिख रहे हैं।
    यह तस्वीर 28 मई की है। इसमें फ्लाइट क्रू और पैसेंजर्स इमरजेंसी गेट से बाहर निकलते दिख रहे हैं।

    दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट 6E-2211 में बम होने की धमकी मिली थी। विमान में दो बच्चे सहित 176 लोग सवार थे। फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया था। इसका वीडियो भी सामने आया था, जिसमें पैसेंजर्स और फ्लाइट क्रू को अपने सामान के साथ स्लाइड के जरिए बाहर निकलते हुए देखा गया। इस घटना के बाद इंडिगो ने SOP का पालन नहीं करने के लिए दो पायलट और केबिन क्रू मेंबर्स को हटा दिया था।

    दिल्ली से श्रीनगर जा रही विस्तारा की फ्लाइट UK 611 में शुक्रवार (31 मई) की दोपहर बम की खबर मिली थी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) श्रीनगर को फ्लाइट में बम होने वाला एक कॉल आया था। इसके बाद श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई की।

    एअर इंडिया की मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही फ्लाइट 657 में बम की धमकी मिली थी। विमान तिरुवनंतपुरम पहुंच चुका था, तभी पायलट ने बम की सूचना दी। फ्लाइट में 135 पैसेंजर्स सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित की गई। फ्लाइट को आइसोलेशन बे में ले जाकर जांच की गई।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोलकाता रेप मर्डर केस, एक और डॉक्टर क्रिटिकल:अब तक 4 अस्पताल में; ममता ने मिलने बुलाया, बंगाल के सभी अस्पतालों में दो दिन हड़ताल
    Next Article जयपुर में 25 सवारियों से भरी बस में आग; VIDEO:UP के फर्रुखाबाद जा रही थी, यात्री बोले- लाखों की ज्वेलरी सहित कीमती सामान जले
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.