ख़बर

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन अंधड़-बारिश की चेतावनी:रायपुर सहित 4 संभाग में बरसेंगे बादल; रविवार को हुई बारिश से 2 डिग्री लुढ़का पारा

बस्तर संभाग में मानसून की एंट्री के बाद लगातार आगे बढ़ रहा है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने के साथ अंधड़ चल सकती है। रविवार को बारिश होने से कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, कोरबा, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में बूंदाबांदी के आसार हैं। अगले 5 दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी होगी।

रायपुर में तेज हवा के साथ बारिश, कई जगह होर्डिंग और टीन की छतें गिरीं।
रायपुर में तेज हवा के साथ बारिश, कई जगह होर्डिंग और टीन की छतें गिरीं।

रविवार को रायपुर सहित कई जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। आंधी-तूफान से रायपुर में होर्डिंग्स गिर गए, कई घरों की छत टूट गई और अंदर पानी भर गया। इससे लोगों का काफी नुकसान हुआ है। कई जगह पेड़ गिरने से रोड जाम रहा। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है।

बारिश के कारण कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होगी। रविवार को सबसे अधिक तापमान बलरामपुर में 42.7°C रहा वही सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2°C पेंड्रा में रिकॉर्ड किया गया।

छत्तीसगढ़ के जिलों में यलो अलर्ट जारी।
छत्तीसगढ़ के जिलों में यलो अलर्ट जारी।

रविवार को ऐसा रहा तापमान

कई जिलों में तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच बना हुआ है। रायपुर में दिन का तापमान 40.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम था। वहीं, जगदलपुर में तापमान 36.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम था। बिलासपुर में 38.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम था। अंबिकापुर में 40.4 दुर्ग में 39.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

इन जिलों में बारिश।
इन जिलों में बारिश।

जगदलपुर में पारा समान्य से नीचे

बस्तर संभाग के जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के कारण दिन का तापमान सामान्य के कम हो गया है। रविवार को जगदलपुर में दिन का तापमान 36.2 डिग्री रहा। वहीं, बस्तर में तापमान 36.2°C, नारायणपुर में 36.3°C, बीजापुर में 35.5 °C और दंतेवाड़ा में 37 डिग्री रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button