Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Tuesday, May 19
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    कोरबा में कार से टकराई ​​​​​​दो युवकों की बाइक:महुआ शराब सप्लाई करने जा रहे थे, पुलिसकर्मी कर रहे थे पीछा; एक की मौत

    Akash TimesBy Akash Times02/06/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा में महुआ शराब की सप्लाई कर रहे दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा घायल हो गया है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। शराब की सप्लाई के दौरान दोनों युवकों का पुलिस पीछा कर रही थी, इसी दौरान दोनों की बाइक एक कार से जा टकराई और यह हादसा हो गया।

    मृतक का नाम विकास उर्फ मोनू (24) था। यह हादसा कोरबा-चांपा मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक चिकनीपाली गांव से महुआ शराब लेने पहुंचे थे। कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाला सरगना उनकी मदद से यह अवैध काम करवाता था।

    रात 2 बजे घायल हालत में छोड़ गए घर

    मृतक के भाई सोनू सहिस ने बताया कि शनिवार की रात लगभग 7 बजे विकास बस्ती में रहने वाले सुरेंद्र सहिस के साथ बाइक में निकला हुआ था। देर रात लगभग 2 बजे उसे घायल हालत में सुरेंद्र और अन्य लोग पुरानी बस्ती के मोती सागर पारा में छोड़कर चले गए। उसकी हालत को देखते हुए परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, इस दौरान रास्ते मे ही विकास की मौत हो गई।

    दो पुलिस कर्मी पीछा कर रहे थे, कार से टकराई बाइक

    इस मामले में सुरेंद्र ने बताया कि दोनों महुआ शराब लेने उरगा थाना अंतर्गत चिकनीपाली गए थे। वापस लौटते समय सिविल कपड़े में बाइक सवार दो पुलिस कर्मी पीछा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी बाइक कार से टकरा गई और घायल हो गए। इस हादसे के बाद पुलिस कर्मी ने उन्हें पकड़कर छोड़ दिया और वापस चले गए। विकास की हालत को देखते हुए तत्काल घर पहुंचे।

    पैसों के लिए महुआ शराब की करते थे सप्लाई

    मृतक के परिजनों ने बताया कि विकास और सुरेंद्र मोती सागर पारा निवासी कोदा, अमर सिंह के लिए महुआ शराब की सप्लाई करते थे जिसके एवज में पैसा देते है। बताया जा रहा है कि मोती सागर पारा बस्ती में काफी लंबे समय से महुआ शराब बिकता है, इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से भी की गई है।

    सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि निजी अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा में गलत इंजेक्शन से गर्भस्थ शिशु की मौत:महिला ने दर्द होने पर किया झोलाछाप डॉक्टर से संपर्क, सीएमएचओ ने जांच के दिए आदेश
    Next Article CG-ओडिशा बॉर्डर से डॉक्टर लापता:घर के पास मिले नक्सली पर्चे, अगवा करने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.