Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Monday, April 13
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना के बेटे पर केस:बेंगलुरु के कपल ने फ्रॉड, ब्लैकमेल और डराने-धमकाने का आरोप लगाया

    Akash TimesBy Akash Times15/06/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना के बेटे अरुण पर बेंगलुरु के एक दंपती ने फाइनेंशियल फ्रॉड करने और डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले इस कपल ने शुक्रवार को बेंगलुरु पुलिस में अरुण और दो अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

    इसमें फ्रॉड के अलावा ब्लैकमेलिंग, हाथापाई और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। अरुण के अलावा अन्य दो लोगों की पहचान दसाराहल्ली के रहने वाले जीवन कुमार और हेब्बल के रहने वाले प्रमोद राव के तौर पर की गई है।

    वी सोमन्ना ने प्रधानमंत्री मोदी की तीसरी कैबिनेट में जल शक्ति और रेलवे मंत्रालय में राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। इससे पहले 2021 से 2023 तक वे कर्नाटक की बासवराज सरकार में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर और आवास मंत्री रहे थे।

    वी सोमन्ना ने प्रधानमंत्री मोदी की तीसरी कैबिनेट में जल शक्ति और रेलवे मंत्रालय में राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है।
    वी सोमन्ना ने प्रधानमंत्री मोदी की तीसरी कैबिनेट में जल शक्ति और रेलवे मंत्रालय में राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है।

    अरुण ने अपने पिता के प्रभाव का हवाला देकर बिजनेस बढ़ाने की बात कही थी
    शिकायत के मुताबिक तृप्ति और उनके पति माधवराज बीते 23 साल से इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चला रहे हैं। अरुण से उनकी मुलाकात 2013 में एक सरकारी इवेंट में हुई थी।

    इस कपल ने इससे पहले अरुण की बहन के लिए एक बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था, जिसकी काफी तारीफ हुई थी। कपल के काम से खुश होकर अरुण ने माधवराज से पार्टनरशिप करने को कहा था। अरुण ने तब कहा था कि कर्नाटक सरकार में उनके पिता की प्रभावशाली पोजिशन के जरिए वे अपना बिजनेस बढ़ा सकते हैं।

    इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले कपल ने शुक्रवार को बेंगलुरु पुलिस में अरुण सोमन्ना और दो अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
    इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले कपल ने शुक्रवार को बेंगलुरु पुलिस में अरुण सोमन्ना और दो अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

    कोरोना के बाद अरुण ने कंपनी को अपने कंट्रोल में ले लिया
    लेकिन 2019 में कोरोना महामारी के चलते कंपनी को नुकसान हो गया। कपल ने कहा कि अरुण ने कंपनी का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया और मुनाफे उनके साथ शेयर करना बंद कर दिया।

    बाद में अरुण ने कपल से डिमांड कि वे शेयरहोल्डर्स के पद से इस्तीफा दे दें और 1.2 करोड़ रुपए मुआवजे के तौर पर दें। जब कपल ने मना किया तो अरुण ने ऑफिस के कर्मचारियों के सामने उन्हें अपशब्द कहे और माधवराज को बेल्ट और लैंप से मारा। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleशीना बोरा हत्याकांड- 2012 में जब्त हड्डियां गायब:CBI ने कहा- बहुत ढूंढने पर भी नहीं मिल रहीं; फोरेंसिक एक्सपर्ट की गवाही से खुलासा
    Next Article महिला के साथ गैंगरेप, इंस्‍टाग्राम वाले दोस्‍त ने बनाया हवस का शिकार
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.