नवरात्र के दौरान व्रत के कारण फलों की कीमत थोड़ी बढ़ी मगर सब्जियों की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है। आम दिनों में 20 रुपये किलो मिलने वाला आलू अब 40 रुपये किलो मिल रहा है। खुदरा बाजार में लौकी के अलावा कोई भी हरी सब्जी 80 रुपये प्रति किलो से कम नहीं है।

