ख़बर
युवती के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने क्या बताया?
जमशेदपुर: झारखंड के सुंदरनगर के कुदादा में एक युवती (22) की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर और पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में कुदादा के पहाड़ी इलाके में मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह मवेशी चराने के लिए गए लोगों ने शव को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पांच से छह दिन पहले हत्या होने की बात पुलिस कह रही है। जहां शव मिला, उससे करीब 100 मीटर की दूरी पर युवती का जींस और टी-शर्ट पाया गया। शव सड़ गया है। शव कुदादा के चंदर पहाड़ी के पास मिला, जहां कोई नहीं जाता है। शव की पहचान नहीं हो पाई