ख़बर

छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में लू का यलो अलर्ट:अब तक तीन मौतें, बांधों का जलस्तर भी घटा; 30 मई को रायपुर सबसे गर्म रहा

छत्तीसगढ़ में आज भी कई इलाके लू की चपेट में रहेंगे। नौतपा के छठवें दिन यानी गुरुवार को प्रदेश में कई प्रमुख शहरों में हीट वेव का असर दिखा। गर्म हवा के थपेड़े दिनभर झुलसाते रहे। वहीं, रात को रात 8 बजे तक यही स्थिति रही। गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 46.9 डिग्री मुंगेली में रिकॉर्ड किया गया।

तेज गर्मी और लू की वजह से प्रदेश में 3 लोगों की जान जा चुकी है। इस सीजन में 30 मई को रायपुर बेहद गर्म रहा। दोपहर में तापमान रिकॉर्ड 46.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह पिछले एक दशक का सबसे गर्म दिन रहा है। आज प्रदेश के 14 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में हीट वेव चल रही है। गर्मी का आलम यह है कि सुबह लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में हीट वेव चल रही है। गर्मी का आलम यह है कि सुबह लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

आज ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट होगी। मौसम विज्ञानी डाॅ. गायत्री वाणी कांचिभ ने बताया कि छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है।

शाम और रात में तेज अंधड़ और बिजली चमकने की संभावना है। रायपुर में आज दोपहर का तापमान 46 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, वहीं रात में भी पारा 32 डिग्री के आसपास रहेगा।

इस सीजन में 30 मई को रायपुर बेहद गर्म रहा। दोपहर में तापमान रिकॉर्ड 46.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह पिछले एक दशक का सबसे गर्म दिन रहा है।
इस सीजन में 30 मई को रायपुर बेहद गर्म रहा। दोपहर में तापमान रिकॉर्ड 46.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह पिछले एक दशक का सबसे गर्म दिन रहा है।

बिलासपुर में तापमान 46 डिग्री पार

गुरुवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां गर्म हवाओं के साथ हीट वेव जैसी स्थिति है। गर्मी का आलम यह है कि सुबह लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वहीं, रात को भी तापमान 30 डिग्री तक गया, जिस वजह से बेचैनी और उमस हो रही है।

लू के हालात को देखते हुए कलेक्टर ने समर कैंप बंद कर स्कूली बच्चों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, एसपी रजनेश सिंह ने भरी दोपहरी में चौक-चौराहों पर तैनात जवानों को छांव में बैठकर ड्यूटी करने को कहा है। इसके साथ ही सभी थानों में जवानों और फरियादियों के लिए प्याऊ घर खोलने के निर्देश दिए हैं

Related Articles

Back to top button